Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

दबंगों ने घर में घुसकर गर्भवती महिला सहित परिजनों को पीटा


अमरजीत सिंह 
अयोध्या। मवई थाना क्षेत्र में अपराधियों व दबंगों का कहर रुकने का नाम नहीं ले रहा है और प्रदेश सरकार जहां एक ओर दबंगो व अपराधियों पर नियंत्रण करने की कोशिश कर रहा है।वही दूसरी ओर मवई थाना क्षेत्र में दबंगो के हौसले इतने बुलंद हो रहें हैं की गरीब जब उनसे मजदूरी के पैसे मांगने जाता है तो वही दबंग उसके घर में घुसकर पूरे परिजनों की जमकर पिटाई करने लगते है।ताज़ा मामले की शिकायत पीड़ित के भाई ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अयोध्या से की है।

मामला मवई थाना क्षेत्र के ग्राम इम्लडीहा का है जहां का राजू नामक एक युवक गांव के ही एक गुप्ता परिवार के यहां ट्रैक्टर चलाता है।जो कई दिनों से बीमार चल रहा था जिसके पास इलाज के लिए पैसे नहीं थे।राजू 18 जुलाई को अपने मालिक से पैसे मांगने गया लेकिन मालिक ने उसको पैसे नही दिए कहा कि कल ले लेना।सुबह ही राजू ने अपनी मां कैसर जहां को पैसे लेने के लिए भेजा।उसकी मां को संजय गुप्ता,राजू गुप्ता,शिवम गुप्ता,पिंटू हरिशंकर और कमलेश ने उनको अपने दरवाजे से गालियां देकर भगा दिया। 

जब उनके द्वारा इसका विरोध किया गया तो दबंगों ने उनको मारने के लिए दौड़ा लिया और कैसर जहां के पीछे पीछे सभी लोग घर पहुंच गए और घर पर राजू और उसके बड़े भाई शकील को लाठी डंडो से पीटने लगें।जब पीड़ित की माँ और भाभी शायरा बानो जो प्रेगनेंट थी ने इसका विरोध किया तो दबंगो ने उन्हें भी नहीं बख्शा।वहीं शायरा बानो के पति ने बताया कि इस घटना में उनकी पत्नी को काफी चोटे आई है आशंका जताई जा रही है कि महिला का गर्भपात हो गया है जिससे महिला सदमे हैं व् उसकी हालत खराब है।जिसकी लिखित शिकायत पीड़ित के भाई मोहम्मद शकील ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मिलकर करके दबंगों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की मांग की है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे