अमरजीत सिंह
अयोध्या ब्यूरो । कैट थाना क्षेत्र में एक युवक का शव कमरे के भीतर फंदे से लटकता देख परिजनों में हडकंप मच गया परिजनों की सूचना पर पहुंची इलाकाई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा।
पुलिस की माने तो शनिवार की सुबह कौशलपुरी कालोनी फेस 2 में 35 वर्षीय युवक राजू यादव पुत्र रामनाथ यादव ने पंखे से लटक कर आत्महत्या कर लिया,बताया जाता है बीती रात मायके गयी पत्नी से फोन पर बात करने के बाद सोने चला गया,जब आज सुबह न उठने पर परिवारीजन जगाने गए तो न उठने पर दरवाजे से देखा तो शव फंखे से लटक रहा था परिजनों ने पुलिस को बुलाया,और दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे तो देखा,राजू पंखे से लटका मिला। थानाध्यक्ष कैन्ट ने बताया कि शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है मौत के कारण पता नही चल सका जांच की जा रही है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ