अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।। उत्तर प्रदेश सरकार के महिला कल्याण विभाग द्वारा दिनांक 01 अप्रैल, 2019 से मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना प्रारम्भ की गई है।
जिला प्रोबेशन अधिकारी एमपी सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के अन्तर्गत 06 चरणों में बालिकाओं को जन्म से लेकर उनकी स्नातक डिप्लोमा स्तर की शिक्षा होने तक चरणवार कुल 15,000 रुपये की धनराशि सहायतार्थ लाभार्थियों को पी0एफ0एम0एस0 प्रणाली के माध्यम से उनके बैंक खाते में स्थानान्तरित की जायेगी। जिसका आवेदन पत्र जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय, कमरा नम्बर-105, विकास भवन बलरामपुर, उप जिलाधिकारी कार्यालय तथा खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय में निःशुल्क प्राप्त किया जा सकता है एवं विस्तृत जानकारी भी प्राप्त की जा सकती है।
उन्होंने कहा कि संज्ञान में आया है कि कुछ अराजक तत्वों द्वारा इस योजना का आवेदन पत्र लोगों को भ्रमित कर बहला फुसलाकर रुपये 250 में बेचा जा रहा है, जो कि अत्यन्त आपपत्तिजनक व खेद का विषय है। भविष्य में इस तरह के कोई भी प्रकरण संज्ञान में आने पर उसके विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने जनपदवासियों से अपील है कि वे अराजक तत्वों के बहकावे में न आये। उन्होंने कहा जिन लोगों के घर में पुत्री का जन्म हुआ है, वे आवेदन अविलम्ब करा दें जिससे उनको योजना का लाभ मिल सके।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ