अमरजीत सिंह
अयोध्या ब्यूरो ।लोकसभा चुनाव 2019 में सफलता के बाद भारतीय जनता पार्टी भाजपा अब सदस्यता अभियान में जुट गई है । इसे लेकर अब मुस्लिमों की ओर खासतौर से ध्यान केंद्रित कर रही है । भाजपा के मुस्लिम नेताओं ने बाकायदा चुने हुए विषयों को लेकर मुस्लिमों के बीच पहुंच कर ज्यादा से ज्यादा मुस्लिमों को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करा रहे हैं ।
सदस्यता अभियान के तहत 19 जुलाई को अयोध्या के ग्राम सभा अंकवारा में क्रांतिकारी भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा उत्तर प्रदेश अवध क्षेत्र के मंत्री बब्लू खान ने दर्जनों मुस्लिमों को सदस्यता ग्रहण कराते हुए कहा उपस्थित मुस्लिम महिलाओं को भरोसा दिलाते हुए कहा कि उनकी हितचिंतक सिर्फ और सिर्फ भाजपा ही है ।भाजपा मुस्लिमों के लिए कभी अछूत नहीं रही है । हमने इस मुस्लिम समाज के लोगों को बड़ी संख्या में पार्टी से जोड़ा है । जिसे देखकर लोग अब हमसे खुद ही जुड़ रहे हैं ।
लाखों की संख्या में लोगों को जोड़ने के लिए क्षेत्र का भ्रमण कर रहा हूं । उन्होंने भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में भी लोगों को बताया । और कहा कि हमारी सरकार सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास के आधार पर अग्रसर है, हमारी सरकार से पहले जितनी भी सरकारे आयी उन्होंने सिर्फ लोगो के साथ छलावा किया है । और अल्पसंख्यक लोगो में भाजपा के प्रति जो नफरत की खाई बनाई है उस खाई को तोड़ना हमारा मुख्य उद्देश्य है ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ