Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव ने थामा भाजपा का दामन


सुनील उपाध्याय 
बस्ती :प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव गौतम यादव ने आज भाजपा का दामन थाम लिया है । भाजपा जिलाध्यक्ष पवन कसौधन ने इन सभी को पार्टी कार्यालय में सदस्यता दिलाई। 

पार्टी के मीडिया प्रभारी अमृत कुमार वर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि गौतम यादव के जुड़ने से पिछडे वर्ग में पार्टी की पकड़ और मजबूत होगी। खासकर यादव वर्ग में। बताया कि गौतम यादव के साथ कई लोगो ने सदस्यता ग्रहण की है। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष पवन कसौधन ने कहा कि भाजपा की केंद्र व प्रदेश की सरकार जनता की भावनाओं के अनुरूप काम करती हैं। वहीं बाकी दलों की सरकारें केवल अपने कुनबे के आर्थिक विकास के लिए ही सत्ता में आती हैं। गौतम यादव का भाजपा में शामिल होना प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के लिए तगड़ झटका माना जा रहा है।

गौतम यादव ने कहाँ अभी तक राजनीतिक पटल पर हम इधर उधर भटक रहे थे पर भाजपा ही एक मात्र ऐसी पार्टी है जहाँ सभी वर्गों का सम्मान है। आज से मुझे इस बात का गर्व रहेगा की नरेंद्र मोदी के विजन सबका साथ सबका विकास जैसी विचारधारा का मैं भी हिस्सा हूँ।

इस मौके पर देवेंद्र सिंह, जसवंत श्रीवास्तव, विशाल यादव, संजू यादव, चंदन श्रीवास्तव, अरविन्द कुमार, मंटू गौड़, मनमोहन, राहुल, राजकुमार यादव, अभय वर्मा, शिव प्रसाद गौड़, अनिल आर्या, संजय गुप्ता, बृजेश यादव, सचिन श्रीवास्तव, विवेक चौधरी, मोहम्मद अली, चानू सहित अन्य लोगो ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे