सुनील उपाध्याय
बस्तीः दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के निधन पर कांग्रेस पार्टी में शोक की लहर है। इसी कड़ी में बस्ती जनपद में जिला इकाई के तत्वाधान में कटेश्वर पार्क स्थित पार्टी दफ्तर पर एक शोक सभा का आयोजन कर शीला दीक्षित को श्रद्धांजलि दी गई और उनके लंबे राजनीतिक जीवन को याद किया गया।
वरिष्ठ कांग्रेसी प्रेमशंकर द्विवेदी ने कहा कि शीला दीक्षित ने अपना पूरा जीवन कांग्रेस को समर्पित कर दिया, उनकी सरलता, सादगी और पार्टी के प्रति निष्ठा दूसरे कांग्रेसियों के लिये उदाहरण है। डॉ बीएच रिजवी, मो. रफीक, सुरेन्द्र मिश्रा और राना दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कांग्रेस सदैव शीला दीक्षित पर गर्व करती रही। उनका हमारे बीच से चले जाने का मतलब हमारे लिये मार्गदर्शक खोना है।
इस अवसर पर सुरेंद्र मिश्रा, राणा दिनेश प्रताप सिंह, शिव विभूति मिश्रा, आदित्य त्रिपाठी, मानिक राम मिश्रा, इंद्रपाल सिंह, विवेक श्रीवास्तव, शेषमणि उपाध्याय, डीसी दुबे, कुंवर जितेंद्र सिंह, अतीउल्ला सिद्दीकी, गुड्डू सोनकर, मनोज सिंह, पिंटू मिश्रा, अजय यादव, गौरव कुमार, रोहित यादव, विश्वनाथ चौधरी पवन वर्मा आकइ ने श्रद्धांजलि दी।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ