Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

सफाईकर्मियों की बैठक में विभिन्न समस्याओं पर हुई चर्चा


सुनील उपाध्याय
बस्ती :विकास भवन परिसर में हुई सफाईकर्मियों की बैठक में विभिन्न समस्याओं पर चर्चा हुई। उ.प्र. पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के तत्वावधान में बुलाई गयी बैठक में जिलाध्यक्ष अजय कुमार आर्या ने कहा बार बार आग्रह के बावजूद अधिकारी सफाईकर्मियों के मागों की अनदेखी कर रहे हैं।

सफाईकर्मियों से सफाई कार्य कराया जाये या उन्हे गौशालाओं से सम्बद्ध किया जाये यह प्रशासन को तय करना होगा। कभी राजस्व गावों में सफाई कार्य के लिये तो कभी गौशालाओं की देखरेख के लिये सफाईकर्मियों का इस्तेमाल किया जा रहा है जिससे उहापोह की स्थिति बनी हुई है। महामंत्री रूद्रनरायन उर्फ स्दल एवं मो. कलीम ने कहा सफाईकर्मी को काम से परहेज नही है, लेकिन उनकी नियुक्ति राजस्व गावों में सफाई के लिये हुई न कि पशुओं की देखरेख या उनके लिये चारा भूसा का प्रबंध करने के लिये।

उन्होने कहा यदि सफाईकर्मियों से गौशाला का काम लेना है तो जनपद में तैनात सभी 3300 सफाईकर्मियों को गौशालाओं में लगा दिया जाये। पशुओं की देखभाल या सांडों को पकडते समय सफाईकर्मी घायल हो रहे हैं, उनके इलाज का प्रबंध महकमे के अधिकारियों के पास नही है, इसकी भी जिम्मेदारी संगठन उठा रहा है। अधिकारी घायलों का कुशलक्षेम तक नही पूछते।

कोषाध्यक्ष घनश्याम शुक्ला, राजेश कुमार ने कहा इन सब समस्याओं को लेकर सभी विकास खण्डों में खण्ड विकास अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा जायेगा। इसके बाद भी मागों पर ठोस कार्यवाही नही हुई तो जिलेभर के सफाईकर्मी कलेक्ट्रेट पर इकट्ठा होंगे और डीएम को ज्ञापन सौपकर यह तय करने की मांग की जायेगी कि सफाईकर्मी सफाई कार्य करें या गौशालाओं की देखरेख। विकास भवन पर आयोजित बैठक में महेन्द्र कुमार, रामसिंह, सतीश कुमार, लालमणि, अरूण कुमार, दिनेश यादव, जगदीश, राजेन्द्र कुमार, कृष्णचन्द्र, अखिलेश कुमार, रामकुवेर, ओमप्रकाश, राजकुमार, मिथलेश, फूलचन्द्र, मदन चन्द्र, रामदरश, रामबहादुर, अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे