अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।। जनपद बलरामपुर के सीमावर्ती भारत नेपाल सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल 50 वी वाहिनी के द्वारा भारत -नेपाल सीमा पर स्थित सभी सीमा चौकियों पर कारगिल विजय दिवस मनाया जा रहा है ।
एसएसबी मुख्यालय से मिली सूचना के अनुसार सीमावर्ती इलाकों में सशस्त्र सीमा बल 50वीं वाहिनी के सभी सीमा चौकियों द्वारा जनजागरण अभियान चला कर लोगों को कारगिल में हुए घुसपैठ ओर आपरेशन ,विजय, के दौरान शहीद हुए जवानों के बलिदान के बारे में बताया जा रहा है । वाहिनी के कार्यवाहक उप कमान्डेंट ब्रजेश सिंह प्रतिहार ने बताया कि वर्ष 1999 मे करीब 18 हजार फीट की ऊंची कारगिल की पहाड़ियों पर पाकिस्तानी घुसपैठियों ने अपने नापाक इरादों के साथ कब्जा जमा लिया था । पाकिस्तानी सेना को खदेडऩे के लिए भारतीय सेना न 8 मई से 26 जुलाई तक ऑपरेशान ,विजय, चलाया तथा कारगिल की पहाड़ों पर विजय तिरंगा लहराया ।
इस ऑपरेशन विजय अभियान के दौरान मातृभूमि की सेवा करते हुए 527 भारतीय जवान शहीद तथा 1363 जवान घायल हो गये। उनके बलिदानों को स्मरण करते हुए प्रत्येक वर्ष 26 जुलाई के दिन कारगिल विजय दिवस मनाया जाता हैं।
इस वर्ष 20 जुलाई से 27 जुलाई तक कारगिल विजय दिवस सप्ताह मनाया जा रहा है । विजय सप्ताह के दौरान सीमावर्ती क्षेत्र की विभिन्न स्कूलों में खेलकूद ,निबंध लेखनऔर चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है तथा रैली और मैडिकल कैम्प लगा कर लोगों को इस जनजागरण अभियान का हिस्सा बनाया जा रहा है।
लोग इसमें बढचढ कर भाग भी ले रहे हैं। आज सीमा चौकी बढ़नी के जवानों और स्कूल के बच्चों तथा वहाँ के आम लोगों द्वारा एक रैली निकाली गई जो एस.एस.बी.कैम्प से शुरू हो कर रेलवेस्टेशन, बस स्टैंड और बाजार से होते हुए पुलिस चौकी बढ़नी में समापन हुआ। इस रैली में स्कूली बच्चों के साथ उप कमान्डेंट टी.एच.बसन्ता सिंह,और सीमा चौकी प्रभारी निरीक्षक बजरंग लाल के साथ अन्य जवान और महिला बल कर्मियों तथा स्थानीय पुलिस बल के उप निरीक्षक बृजानन्द यादव व उनके साथी जवानों ने बढचढकर भाग लिया।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ