Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

ललिया पुलिस पर संवेदनहीन होने तथा आरोपियों को बचाने का लगा आरोप


अखिलेश्वर तिवारी
नाबालिक लड़की को गायब करने वाले आरोपी पुलिस के पकड़ के बाहर
पीड़ित पिता ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार
बलरामपुर ।। प्रदेश की योगी सरकार तथा जिले में पुलिस के मुखिया पुलिसिया कार्यशैली को सुधारने के लिए चाहे जितने प्रयास कर ले लेकिन जिले की पुलिस ने ठान ली है कि वह सुधरने वाले नहीं है । उच्चाधिकारियों के आदेश को भी बलरामपुर के थानों की पुलिस नजरअंदाज कर रही है । 

ताजा मामला जनपद बलरामपुर थाना ललिया का है जहां पर बीते 13 जुलाई की रात एक नाबालिग लड़की को अगवा कर लिया गया जिसकी रिपोर्ट थाने में पुलिस अधीक्षक के आदेश पर 15 जुलाई को दर्ज की गई परंतु अभी तक पुलिस ने इसमें कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जिसके कारण पीड़ित पक्ष इधर-उधर न्याय के लिए भटक रहा है ।

                                जानकारी के अनुसार  थाना ललिया  के गांव जोगिया बनकट में एक ब्राह्मण परिवार की 14 वर्षीय पुत्री को रात में पड़ोस के गांव चतरा पुरवा की एक महिला कमला देवी के सहयोग से अपहरण कर लिया गया था । 14 जुलाई से लगातार पीड़ित पिता अपनी लड़की की तलाश में भटक रहा है । 15 जुलाई को पुलिस अधीक्षक के आदेश पर थाना ललिया पुलिस में मुकदमा तो दर्ज किया परंतु एक सप्ताह बीत जाने के बावजूद ना तो मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया ना लड़की को बरामद कर पाई और ना ही कोई ठोस कार्रवाई की है । 

जबकि इस मामले में एक महिला कमला देवी उसका पति राम सुंदर, राम फेरन पासवान, अशोक, बाबू, चुन्जी  तथा नाबालिग लड़की को भगाकर ले जाने वाला लड़का नामजद किए गए हैं । यह सभी आरोपी चौका कला के गंगाबक्स भागड़ के निवासी हैं जो पीड़ित के गांव के बगल का गांव है । इतना ही नहीं पुलिस अधीक्षक देव रंजन वर्मा मामले के खुलासे को लेकर दो बार थानाध्यक्ष को निर्देश भी दे चुके हैं । पीड़ित पक्ष का यह भी आरोप है कि आरोपी आस-पास के गांव में ही बराबर घूम रहे हैं । सूचना के बावजूद पुलिस  आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है बल्कि उन्हें संरक्षण दे रही है । क्राइम जंक्शन ने इस मामले को जब उठाया तो पुलिस अधीक्षक देव रंजन वर्मा ने थाना अध्यक्ष ललिया को  सर्विलांस सेल के सहयोग से आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी करते हुए मामले का खुलासा करने का निर्देश जारी किया है ।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे