सुनील गिरी
उत्तर प्रदेश के हापुड में रहने वाले अभिषेक गौतम ने शरीर पर युद्ध में शहीद हुए 601 शहीदों ने नाम लिखवाकर और टेटू बनवाकर अपना नाम इंडिया बुक ऑफ़ रिकॉर्ड में दर्ज कराया है हापुड़ के प्रीत विहार के रहने वाले अभिषेक गौतम ने अपने शरीर पर 601 शहीदों के नाम लिखवाकर शहीदों को अपना शरीर समर्पित किया है वही अभिषेक गौतम अब इस रिकॉर्ड को 26 जुलाई को आर्मी को समर्पित करना चाहते है और 26 जुलाई को वो इस रिकॉर्ड को आर्मी को दे देंगे।
वही अभिषेक शहीदों के परिवार वालो से भी मिलते रहते है अभिषेक ने अपने शरीर पर शहीदों के नाम लिखवाकर शहीदों के किये मिशाल पेश की है ।कारगिल में शहीद हुए 601 जवानों के नाम कर टैटू अपने शरीर पर बनवाने वाले और वॉर मेमोरियल के नाम विख्यात हापुड़ के अभिषेक गौतम का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हो गया है इतना ही नही अभिषेक कई राज्यो और जनपदो में जाकर लोगो को जागरूक करने का भी काम कर रहे है वही इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज होने से अभिषेक के परिवार वाले भी काफी खुश है
वीडियो
आपने अभी तक खुद के नाम जीवन साथी के नाम या किसी सेलिब्रिटी के नाम लिखे देखें होंगे और टैटू आज के युवाओं के लिए फैशन भी है, लेकिन आज हम आपको ऐसे शख्स को दिखाने वाले है, जो देश एक के लिए हुए बलिदानी शहीदों को सलाम करने के लिए एक युवा ने ये ठानी की उन शहीदों को याद करने के लिए कुछ ऐसा किया जाए जो सबसे अलग हो सबसे जुदा हो और शहीदों की याद हमेशा दिल के करीब रहे, हापुड के एक युवक अभिषेक गौतम ने ऐसा ही एक कारनामा कर डाला |
जिससे उस युवक को हर जगह सम्मान मिल रहा है और लोगो को उस युवा को देखकर गर्व महसूस कर रहे है उस युवक को देखकर आज आपको भी गर्व होगा कि देश के लिए हुए शहीदों जवानों को याद रखने के लिए अपना शरीर ही उनके नाम कर दिया है, चित्र भी बनवाये है आइए हम आपको दिखाते है कौन है वो शख्स, देश की राजधानी दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ के अभिषेक गौतम ने ये सब किया है जो हम सब देशवासियों के लिए गर्व की बात है, अभिषेक गौतम ने अपने देश के लिए हुए शहीद जवानों की याद रखने के लिए अपने शरीर पर उनके नाम गुदवा लिए है और देश के कई चेहरों के टैटू भी बनवाये है आप तस्वीरों में भी देख सकते है कि अभिषेक के शरीर पर ये नाम शहीदों के लिखे हुए है और नाम के साथ ही देश के कई चेहरों के टैटू और शहीद स्मारक के साथ इंडिया गेट का चित्र भी है |
बताया ये भी जाता है कि उनको डॉक्टरो ने ऐसा ना करने की सलाह दी थी क्योकि डॉक्टर उन्हें ऐसा करने पर हानिकारक बता रहे थे, लेकिन अभिषेक ने बिना परवाह किये अपना शरीर वीर सपूतों के नाम कर दिया । वही इस बात को लेकर आज अभिषेक गौतम का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है आपको बता दें कि अभिषेक जनपद हापुड़ के प्रीत विहार में अपने परिवार के साथ रहते है और हापुड़ से ही उन्होंने पढ़ाई की है अभिषेक गौतम के शरीर पर इंडिया गेट और शहीद स्मारक के चित्र भी बने हैं, और वो चेहरे जिनसे मैंने कुछ सीखा है, चंद्रशेखर आजाद भगत सिंह झांसी की रानी लक्ष्मी बाई शिवाजी महाराणा प्रताप गोविंद सिंह महात्मा गांधी अब्दुल कलाम सुभाष चंद्र बोस विवेकानंद जैसे चेहरों के चित्र बनवाए हुए हैं


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ