आलोक बर्नवाल
बाराबंकी। शुक्रवार को वादी नौमीलाल पुत्र स्व0 खेमाई निवासी भानमऊ थाना कोठी जनपद बाराबंकी ने थाना कोठी में लिखित तहरीर दी कि दिनांक 18.07.2019 को समय करीब शाम 07.00 बजे मै व मेरी पत्नी रामरानी खेत पर कार्य करने गये थे। तभी मेरी छोटी पुत्री कु0 ज्योति जिसकी शादी मैने सोनू पुत्र राजेन्द्र निवासी सतरिख थाना सतरिख के साथ तय की थी। सोनू अपने मित्र के साथ घर आया जिन्हें मेरे बड़े पुत्र अशोक ने चाय नाश्ता कराकर मुझे खेत में बुलाने चला आया था। सोनू व उसके मित्र ने मेरी पुत्री कुमारी ज्योति की हत्या कर दी। उक्त प्रकरण के सम्बंध में थाना कोठी में मु0अ0सं0 179/19 धारा 302 भादवि पंजीकृत कर विवेचना श्री सुधीर कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक कोठी द्वारा सम्पादित की जा रही थी।
पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर के आदेशानुसार अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी हैदरगढ़ के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह थाना कोठी जनपद बाराबंकी द्वारा विवेचना/ वादी मुकदमा नौमीलाल एवं उसकी पत्नी रामरानी के बयानों से यह बात प्रकाश में आयी कि कुमारी ज्योति की शादी सोनू पुत्र राजेन्द्र निवासी सतरिख थाना सतरिख जनपद बाराबंकी के साथ चार माह पूर्व उसने तय की थी। नौमीलाल को जब पता चला कि सोनू शराब पीता है व उसके पास जमीन भी नही है। जिस कारण नौमीलाल ने कुमारी ज्योति की शादी सोनू से करने से मना कर दिया। कुमारी ज्योती ने अपने माता पिता से कहा वह शादी सोनू से ही करेगी और यदि उसकी शादी सोनू से नही हुई तो वह जहर खा कर जान दे देगी। दिनाँक 18.07.19 को सोनू व अपने मित्र के साथ नौमीलाल के घर गया था,जिन्हें अशोक पुत्र नौमीलाल व ज्योती ने चाय नाश्ता कराया था। सोनू व उसके मित्र चाय नाश्ता करने के उपरान्त घर से चले गये थे। जिसके उपरान्त अशोक ने खेत में जाकर नौमीलाल को बताया कि सोनू व उसका मित्र घर आये थे जो चाय नाश्ता करने के उपरान्त अपने घर वापस चले गये। नौमीलाल व उसकी पत्नी रामरानी व अशोक जब वापस घर गये तो देखा कि कुमारी ज्योती आँगन में मृत अवस्था में पड़ी थी तथा नौमीलाल को लगा कि सोनू व उसके मित्र ने कुमारी ज्योति की हत्या कर दी है। जिसके सम्बंध में नौमीलाल ने थाना कोठी में सोनू व उसके मित्र के विरुद्ध हत्या का मुकदमा पंजीकृत कराया था। जब नौमीलाल व उसके परिवारजनों को ज्ञात हुआ कि कुमारी ज्योति ने स्वयं जहर खाकर आत्महत्या की है जिसमें किसी का कोई दोष नही है। वादी मुकदमा नौमीलाल द्वारा उक्त मुकदमे अब कोई कार्यवाही नही चाहता है।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ