Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

एसपी के निर्देश पर कहोबा चौकी पुलिस ने चलाया सफाई अभियान


ए. आर. उस्मानी
गोण्डा। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आज सुबह जिले के सभी कोतवाली, थानों और चौकियों पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसके अंतर्गत पुलिसकर्मियों द्वारा परिसर की साफ-सफाई की गई। इसी क्रम में मोतीगंज की कहोबा चौकी पर प्रातः ही सफाई अभियान चलाया गया।
    
पुलिस अधीक्षक राकेश प्रकाश सिंह ने जिले की सभी कोतवालियों, थानों तथा चौकियों पर साफ सफाई अभियान चलाने का निर्देश दिया, जिसके तहत रविवार की सुबह ही मोतीगंज की कहोबा चौकी के पुलिसकर्मी सफाई में जुट गए। पुलिसकर्मियों ने चौकी परिसर की साफ सफाई की और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
     
सफाई अभियान में कहोबा चौकी के हेड कांस्टेबलश्रवण कुमार ओझा, कांस्टेबल अखलाक खां, कांस्टेबल राकेश कनौजिया, किशन कुमार आदि शामिल रहे।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे