सुनील उपाध्याय
बस्ती। बरसात का मौसम सुहाना तो लगता ही है, लेकिन रिमझिम बरसात के मौसम में सुरक्षित रहना और इंफेक्शन से बचना थोड़ा चुनौतीभरा हो सकता है। यह तो आपको भी पता है कि बारिश अपने साथ ढेर सारी बीमारियां और इंफेक्शन्स लेकर आती है। बरसात में बारिश के बाद तेज धूप आखों के लिए काफी नुकसानदेह हो सकता है। इस दौरान वायरल इंफेक्शन से अक्सर आंखे लाल हो जाती है, पानी गिरना आदि की समस्याएं हो जाती है।
इस मौसम में तापमान में अचानक परिवर्तन से संक्रमण विशेषकर बच्चों और बुजुर्गों को खतरा बढ़ जाता है। मानसून के दौरान आंखों का वायरल इंफेक्शन ऐसा ही एक आम संक्रमण है। जिला अस्पताल में तैनात विशेषज्ञ डॉ. आशीष नारायन त्रिपाठी ने मानसून में होनेवाले वायरल संक्रमण के प्रमुख लक्षणों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इससे बचने के लिए कुछ आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह भी दी।
ध्यान में रखने वाली बातें
- अपने शरीर की साफ-सफाई का ध्यान रखें और संक्रमण के शुरुआती लक्षणों का पता लगाएं। तुरंत अपने चिकित्सक से परामर्श करें और खुद इलाज करने की कोशिश न करें।
- संक्रमित व्यक्ति के संपर्क से बचें, क्योंकि इससे आपको भी संक्रमण होने का खतरा हो सकता है।
- अपने हाथों को साबुन और पानी से अच्छी तरह धोएं। अपनी आंखों को रगड़ने से या हाथ धोए बिना छूने से बचें।
- ठंडे पानी से आंखों को दिन में कई बार धोना चाहिए, अगर सम्भव हो तो बर्फ का प्रयोग करना चाहिए


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ