अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में विगत कई वर्षों से प्रत्येक रविवार को आयोजित होने वाले परिवार परामर्श केंद्र पर लगातार पारिवारिक विवाद विशेषकर दांपत्य से संबंधित विवादों को आपसी सुलह समझौता के आधार पर निपटाया जा रहा है । पूर्व की भांति आज भी परिवार परामर्श केन्द्र का आयोजन पुलिस ऑफिस परिसर में किया गया । इस बैठक में कुल 30 पत्रावलियां विचारार्थ प्रस्तुत हुई जिसमे 07 पत्रावली का सफल निस्तारण सम्भव हो सका।
पुलिस ऑफिस से मिली जानकारी के अनुसार परामर्श केन्द्र में मुख्य भूमिका मे महिला मुख्य आऱक्षी अन्नपूर्णा अवस्थी तथा महिला आरक्षी अन्जू त्रिपाठी ने काफी सराहनीय कार्य किया जिनके सहयोग से 06 परिवारों को खुशियां लौटी । परामर्शदाताओं की टीम मे अरुण यादव, संजय पाण्डेय, बन्दना मिश्रा, तनवीर जहां, कृष्णा तिवारी का विशेष योगदान रहा ।
आज दिन पत्रावलियों का निस्तारण किया गया उनमें थाना तुलसीपुर के गीता देवी बनाम बृजलाल तथा प्रभु बनाम बबलू, कोतवाली देहात की अकीला बनाम साफिया तथा इरशाद खान बनाम साजिदा बानो, थाना पचपेड़वा की सबा परवीन बनाम अब्दुल जब्बार, थाना रेहरा की सिराज अहमद बनाम शरीफुन्नीसा, तथा थाना खरगूपुर गोंडा के अर्जुन प्रसाद बनाम लीलावती शामिल हैं ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ