अमरजीत सिंह
अयोध्या। तारुन थाना क्षेत्र में कमासिन मे अधेड़ की हत्या का खुलासा रविवार को पुलिस ने करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया।
यह बाते पुलिस लाइन सभागार में आयोजित प्रेस कान्फ्रेंस में एसपी ग्रामीण शैलेन्द्र कुमार सिंह ने कही पत्रकारों से बातचीत करते हुए श्री सिंह ने बताया पुत्र सूरज कुमार ने ही अपने पिता ओमप्रकाश की हत्या की थी। बहू से अवैध संबंध ओम प्रकाश की मौत का कारण बन गया ।
पुत्र ने ही रात में सोते हुए पिता को गला काटकर मौत के घाट उतार दिया था । बता दे कि 27 जून को थाना तारुन के फतेहपुर कमासिन गांव के किनारे ओमप्रकाश का शव बरामद हुआ था तभी से जुटी ने अपराधी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।मौके पर सीओ अजय राय थानाध्यक्ष वीर सिंह उपनिरीक्षक अमित मिश्रा सिपाही पंकज यादव व स्वाट टीम के अजय सिंह संजय यादव सहित लोग मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ