अमरजीत सिंह
अयोध्या। सावन मास में भोले के भक्तों का उत्साह देखते बनता है। जगह-जगह से भोले के जलाभिषेक के लिए कांवड़ यात्रा निकलनी शुरू हो गई है।रविवार को हैरिंग्टनगंज बाजार से दर्जनों शिव भक्तों ने हाथी घोड़ा की पालकी के साथ डीजे की धुन पर थिरकते हुए कांवड़ यात्रा निकाली।
यह कावड़ यात्रा अयोध्या धाम में माँ सरयू के जल से भगवान नागेश्वरनाथ का जलाभिषेक करके उनका पूजन अर्चन करेगी। इस यात्रा में जाने से पहले शिव भक्तों ने बताया कि सावन मास में भगवान शिव की आराधना बड़ी फलदाई होती है। और हम लोग अपने परिवार के साथ विश्व के कल्याण हेतु अयोध्या में भगवान श्री राम के भव्य मंदिर निर्माण की कामना करते हुए नागेश्वरनाथ पर जलाभिषेक करेंगे।
तथा वहीं से सरयू जल लाकर हैरिंग्टनगंज बाजार के हनुमान मंदिर में स्थापित भगवान भोलेनाथ के शिवलिंग पर भी जलाभिषेक किया जाएगा। शिव भक्तों ने यह भी कहा कि अयोध्या में सभी देवी देवताओं के भव्य मंदिर हैं। लेकिन भगवान श्री राम अपनी जन्मस्थली पर टेंट में विराजमान हैं। यह प्रत्येक अयोध्यावासी के लिए शर्म की बात है। इस कांवड़ यात्रा की विदाई भाजपा नेता देवेन्द्रमणि त्रिपाठी, रामबरन मिश्र, अजय यादव, विपिन तिवारी, धर्मचंद्र अग्रहरि आदि लोगों ने किया।
इस यात्रा में शुभम गुप्ता, राज गुप्ता, अरुण गुप्ता, अंकित गुप्ता, रत्नेश कुमार, श्रीभगवान, छोटू अग्रहरि, विजय तिवारी, शिव कुमार जायसवाल सहित दर्जनों शिव भक्त शामिल रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ