अमरजीत सिंह
अयोध्या ब्यूरो । जिले के प्रसिद्ध समाज सेवी व उद्यमी हरि ओम तिवारी ने भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री श्री प्रदुमन जी से मिलकर जिले में स्थित बेसहारा गोवंशों की बदहाली का मुद्दा उठाया।
दोनों नेताओं में व्यापक परिचर्चा के बाद गोवंश के रख रखाव में सहयोग देने का निर्णय हुआ हरि ओम तिवारी ने बताया के पशुशालावों में निरुद्ध पशुओं के चारे हेतु मात्रा 30 रुपये मिलता है जो बेहद कम है। इससे एक जानवर को मात्र 3 किलो भूसा ही खिलाया जा सकता है जो प्रयाप्त नही है।
इसी कारण जानवर कुपोषित होकर काल के गाल में समा रहे हैं। श्री तिवारी ने बताया इस ज्वलंत मुद्दे पर शीघ्र ही समाज के धनी वर्गों, अपने सहयोगियों, मित्रों व सछम लोगों की एक समिति बना कर गोशालाओं में निरुद्ध जानवरों को कम से कम 90 रूपाये प्रति जानवरों को दिया जाएगा।
इसकी शुरुआत सर्व प्रथम सोहावल ब्लॉक से होगी। हरि ओम ने बताया इस बार मे ठोस रणनीति बनाने हेतु पिरखोली ग्राम प्रतिनिध व भाजपा नेता कप्तान तिवारी के आवास पर आगामी बृहस्पति वार 25 जुलाई को शाम 4 बजे से अयोध्या के वशिष्ठ पीठाधीश्वर महंथ श्री गिरीश पति त्रिपाठी की अध्यक्षता में बैठक बुलाई गई है। जिसमे सभी के सहयोग से एक ट्रस्ट बना कर गोशालाओं के पुनरउद्धार हेतु धन उपलब्ध कराया जायेगा।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ