Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

एक पखवाड़े से बन्द है बीएसएनएल व एयरटेल टावर का नेटवर्क


अमरजीत सिंह 

अयोध्या। मिल्कीपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम घुरेहटा में लगे बीएसएनएल के टावर के सर्विस एरिया में बीएसएनएल का नेटवर्क  ठप्प हो गया है।इसी टावर पर एयरटेल का भी बीटीएस लगा है।वह भी बन्द पड़ा है।यही आलम हैरिंग्टनगंज बाजार में लगे बीएसएनएल टावर का भी है।घुरेहटा में लगे टावर से बीएसएनएल व एयरटेल नेटवर्क ग्राहकों को नहीं मिलता है।नेटवर्क न मिलने से लोगों के कार्य प्रभावित हो रहे हैं। बीएसएनएल कंपनी का सिम रखने वाले कई उपभोक्ताओं ने बताया कि अब उन्हें मजबूरी में दूसरी कंपनी का सिम खरीदना पड़ रहा है,या फिर अपने नंबर को दूसरी कंपनी में पोर्ट कराने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।



तहसील मिल्कीपुर क्षेत्र के बाजार में स्थापित बीएसएनएल का टावर बैटरी खराब होने के साथ साथ अन्य कई वजहों से पिछले कई माह से उपभोक्ताओं को मुंह चिढ़ा रहा है। इसके पूर्व आये दिन केबिल कटने व तकनीकी खराबी की समस्या से लोग जूझते रहे हैं।उल्लेखनीय है कि हैरिंग्टनगंज बाजार में स्थापित टावर पिछले डेढ़ साल से नेटवर्क की समस्या से जूझ रहा है।अब उक्त टावर की बैटरी बैकअप न होने के कारण पूरी तरह संचार सेवा का लाभ नही दे पा रही है। मोबाइल फोन केवल शोपीस बनकर रह जाता है।



इस समस्या से ग्रसित होकर कुछ उपभोक्ताओं ने अपने नम्बरों को अन्य कम्पनियों में या तो पोर्ट करवा लिया है या फिर दूसरे कम्पनियों का सिम इस्तेमाल कर लिया है। 


घुरेहटा गांव निवासी योगेंद्र कुमार ने बताया कि पिछले तीन महीने से यहां बीएसएनएल का नेटवर्क एकदम से नहीं रहता है। जिसकी वजह से लोगों को काफी परेशानी होती है। वहीं आस्तीकन बाजार के व्यवसायी विजय तिवारी ने बताया कि बीएसएनएल नेटवर्क पर एक बार में कभी बात हो ही नहीं पाती है। जबकि अन्य नेटवर्कों पर तुरंत बात हो जाती है।पिछले एक महीने से घुरेहटा में लगा बीटीएस पूरी तरह से ठप हो गया है।जिससे उपभोक्ताओं को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।जहानपुर निवासी कर्मबीर सिंह ने बताया कि बीएसएनएल नेटवर्क न चलने की वजह से नाते रिश्तेदारी के साथ ही अन्य घरेलू कामों के लिए कही बात नहीं हो पाती है। स्थिति यह है कि घुरेहटा में टावर लगे होने के बावजूद लोगों को नेटवर्क नहीं मिल पाता है।

ऐसे में लोग बीएसएनएल कंपनी से तंग आ चुके हैं और मजबूरी में दूसरी निजी कंपनियों के सिम लेने को हाथ-पांव मार रहे हैं।नेटवर्क के लिए लगी बैटरी भी करीब तीन साल से खराब है।लेकिन उसे बदलवाया नहीं गया। लोगों का कहना है कि बीएसएनएल कर्मियों की खाउ-कमाऊ नीति का शिकार पूरा क्षेत्र हो रहा है।इस बारे में घुरेहटा टावर के प्लाट ओनर जेपी तिवारी ने बताया कि विभाग पहले 10 दिन में तीस लीटर तेल देता था अब पिछले एक साल से एक लीटर डीजल भी नहीं दे रहा है।यहाँ तक कि साइट तक कोई देखने भी नहीं आता है।इसी टावर पर एयरटेल का बीटीएस लगा है।यही वजह है कि एयरटेल नेटवर्क भी ठप्प हो गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे