Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

सीआरओ ने पट्टे की विवादित भूमि का किया स्थलीय निरीक्षण


अमरजीत सिंह 
 अयोध्या । मुख्य राजस्व अधिकारी ने शनिवार को रुदौली ब्लॉक क्षेत्र के पारा पहाड़पुर गांव में पट्टा धारकों को आवंटित की गई विवादित भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया।इसकी शिकायत ग्रामीणों ने डीएम से की थी।मुख्य राजस्व अधिकारी पुरुषोत्तम दास गुप्ता ने गांव में स्थलीय निरीक्षण के दौरान पट्टा धारकों को ग्राम पंचायत द्वारा आवंटित की गई कृषि व् आवासीय पट्टे की भूमि का गाटावार निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने गांव में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और उसका निस्तारण कराने का आश्वासन दिया।सीआरओ श्री गुप्ता पट्टा धारकों से भी रूबरू हुए और उनकी समस्याएं सुनी।उन्होंने ग्रामीणों से पट्टा आवंटन में अनियमितता की जानकारी भी ली।तथा पात्र व् अपात्रों के बारे में भी ग्रामीणों से पूछताछ की।ग्रामीणों ने सीआरओ को बताया कि ग्राम पंचायत द्वारा जो भूमि पट्टा धारकों को आवंटित की गई है।उस भूमि पर काफी वर्षों से गांव के कुछ लोगों का कब्जा है।

और उस भूमि पर कब्जेदारों के पेड़ भी लगे हैं।इस कारण वह भूमि विवादित है।इस पर सीआरओ ने पत्रावली तलब कर अभिलेखों की जांच की। जांच के दौरान पट्टा आवंटन में कई प्रकार की खामियां सामने आई।इस मौके पर तहसीलदार शिव प्रसाद लेखपाल नकछेद प्रसाद व् सत्य नारायण पाठक,प्रधान प्रतिनिधि रणवीर सिंह,बाबा बाजार चौकी प्रभारी सजंय सिंह पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे