सुनील उपाध्याय
बस्ती । भीम आर्मी भारत एकता मिशन के चौथे स्थापना दिवस पर रविवार को नगर पालिका के परिसर में स्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद मण्डल अध्यक्ष कमलेश सचान, जिलाध्यक्ष आशीष भारती के संयोजन में 33 लोगों ने रक्तदान किया। जिला अस्पताल के ब्लड विभाग के चिकित्सक व कर्मियों ने रक्त संग्रह किया।
कमलेश सचान ने कहा कि रक्त के अभाव में अनेक लोग काल के गाल में समा जाते हैं, रक्त के अभाव में किसी की जान न जाने पाये इस संकल्प को लेकर कमलेश सचान, श्रीदेवी भारती, आशीष, अरून, हृदय गौतम, अम्बेश भारती, प्रकाश कुमार, शिव गनेश, अरून राज, नागेन्द्र कुमार, बुद्धि प्रकाश, विन्द्रेश गौतम, आशा देवी, सत्यनरायन, खुर्शीद आलम, श्रवण चौहान, अजय कुमार, प्रमोद कुमार, रामशंकर भारती, श्याम सुन्दर, आलोकनाथ आदि ने शिविर में हिस्सा लेकर रक्तदान किया।
रक्तदान शिविर के संचालन में पारसनाथ, राजकुमार गौतम, अनिल राठौर, आदि ने योगदान दिया।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ