अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।। नेपाल द्वारा पानी छोड़े जाने के बाद राप्ती नदी में जलस्तर तेजी से बढ़ता है और बाढ़ की भयावह स्थिति पैदा हो जाती है ।
बीते कुछ घंटों में कुछ लोगों द्वारा नेपाल द्वारा पानी छोड़े जाने बांध टूटने का भ्रामक प्रचार किया जा रहा है जिसके कारण लोगों के अंदर बाढ़ की भयावह स्थिति का खौफ बढ़ रहा है । इस भ्रामक खबर का खंडन करते हुए अधिशासी अभियंता बाढ़ खंड द्वारा लिखित रूप से बताया गया है कि नेपाल द्वारा कहीं भी पानी नहीं छोड़ा गया है और ना ही कोई बांध टूटा है ।
यह खबर पूरी तरह असत्य तथा महत्वहीन है । जिला अधिकारी कृष्णा करुणेश ने इस भ्रामक खबर को गंभीरता से लेते हुए चेतावनी दी है कि ऐसी भ्रामक अफवाह फैलाने वालों को चिन्हित करके कड़ी कार्रवाई की जाएगी । उन्होंने जनपद वासियों से अपील की है कि ऐसी किसी भी अफवाह व भ्रामक खबरों पर विश्वास ना करें । जनपद में अभी बाढ़ का कोई खतरा नहीं है यदि किसी भी प्रकार की विषम परिस्थिति उत्पन्न होती है तो जिला प्रशासन द्वारा विश्वसनीय समाचार पत्रों, टीवी चैनलों तथा क्षेत्र में तैनात सरकारी कर्मचारियों के माध्यम से सूचनाएं दी जाएंगी ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ