सुनील गिरी
हापुड :दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड के थाना हाफिजपुर थाना क्षेत्र के सोना पट्रोल पम्प के पास उस समय अफरातफरी मच गई जब एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने महिंद्रा पिकअप को जबरदस्त टक्कर मार दी । टक्कर लगने से पीकआप में सवार लोग सड़क पर जख्मी हालत में सड़क पर बिखर गए ओर चीख पुकार की आवाज सुनकर आसपास के लोग अपने घरों से घायलों की मदद के लिए दौड़ पड़े । इस हादसे में 9 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई | मरने वाले ज्यादातर बच्चे है वहीं डेढ़ दर्जन से अधिक लोग घायल हुए है जिसमे करीब 9 लोगों को मेरठ रेफर किया गया है ।
बताया जा रहा है के ये सभी लोग थाना धौलाना छेत्र के गांव सालेपुर कोटला के रहने वाले है जोकि हापुड के वंश गार्डन में शादी समारोह से दावत खाकर अपने घरों को लोट रहे थे । इतनी तादाद में घायल लोगों को सड़क पर देख ग्रामीणों के होश उड़ गए ग्रामीणों ने।
घटना की सूचना देने के लिए एसएचओ व एसपी को भी फोन मिलाया घंटी बजती रही अधिकारियों ने फोन तक नही उठाया सड़क पर घायल लोग तड़पते रहें । मौके पर ग्रामीणों ने रेस्क्यू कर घायलों को पहुंचाया अस्पताल।
देर से बचाव कार्य शुरू होने से मौत का आंकड़ा बढ़ गया । हांलाकिं अधिकारी जब तक मोके पर पहुंचे तब तक ग्रामीणों ने रेस्क्यू कर घायल व मृतकों को अस्पताल पहुंचा दिया था घटना के काफी देर बाद वरिष्ठ अधिकारी व कई थानों की फोर्स अस्पताल पहुँची ओर घायल लोगो का डॉक्टर से हाल जाना ओर जिनकी हालत ज्यादा नाजुक थी उनको मेरठ के लिए रेफर कराया गया और मृतको के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाने की तैयारी की ओर दूसरी ओर आपने अपने परिजनों के हाल जानने के लिए लोग भी भारी तादात में अस्पताल में पहुचने लगे इतनी संख्या में केजवेल्टी देख लोगो के आंसू रुकने का नाम नही ले रहे थे ।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ