सुनील उपाध्याय
उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड के सिटी कोतवाली छेत्र के मोती कालोनी में बाइक सवार तीन लोगों ने पैसे के लेनदेन के चलते केंटीन संचालक के भाई को मारी गोली । ताबड़तोड़ हवाई फाइरिंग कर बाइक सवार मौके से हुए फरार । घायल युवक की हालत नाजुक अस्पताल ने भर्ती पुलिस मौके पर आरोपियों की तलाश में जुटी ।
आपको बता दें की घायल रिजवान का नफीस से जुए के पैसे का लेनदेन था । नफीस के भाई ने बताया कि रिजवान जुए में पैसे हार गया था जिसके बाद परिवार के लोगों ने इसका फैसला भी करा दिया था । फैसले के बावजूद आरोपी नफीस दबंगई कर रिजवान को परेशान कर और पैसे लेने का दबाव बना रहा था । आज नफीस अपने दोस्त के साथ बाइक पर आया और रिजवान को गोली मार दी गोली रिजवान के पेट में लगी।
मौके पर लोगों की भीड़ आता देख बाइक सवार युवकों ने करीब 10 राउंड हवाई फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए मौके पर पहुंची पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है । तो वहीं घायल युवक की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ