Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

नपाप अध्यक्ष द्वारा हज यात्रियों का किया गया स्वागत एवं सम्मान




अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।। नगर पालिका अध्यक्ष किताबुन निसा द्वारा अपने आवास पर हज यात्रियों के स्वागत व सम्मान मे भोज कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें मुफ़्ती ए शहर मौलाना मोहम्मद मसीह अहमद क़ादरी, पूर्व मंत्री डॉक्टर शिव प्रताप यादव, सांसद प्रतिनिधि सुरेश वर्मा, ओंकार नाथ पटेल मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
  
                जानकारी के अनुसार नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि शाबान अली नें हज यात्रियों एंव अतिथियों का भव्य स्वागत करते हुए माल्यार्पण किया तथा साफा भेंट किया। भोजन उपरांत शाबान अली नें अपने सम्बोधन में कहा कि बहुत ख़ुशनसीब हैं वह लोग जिन्हें अल्लाह नें हज की तौफ़ीक़ अता की है। अल्लाह का यह फ़ज़ल है कि आज मुझ जैसे गुनेहगार को हज जैसी पवित्र यात्रा पर जानें वाले हाजियों की सेवा का अवसर प्राप्त हुआ है। उन्होंने हज यात्रियों को मुबारकबाद पेश करते हुए उनसे अनुरोध किया कि जब वह दौरान ए हज अल्लाह की बारगाह और नबी ए पाक के रौज़े पर हाज़िर हों तो हमारे प्यारे हिन्दोस्तान की तरक़्क़ी, आपसी सौहार्द, गंगा जमुनी तहज़ीब और अमन व सलामती के लिए ज़रूर दुआ करें।
   
 स्वागत एंव सम्मान समारोह में आए इफ़्तिख़ार अहमद, अब्दुल रशीद, मोहम्मद हनीफ़, मोहम्मद इस्लाम, मौलाना शराफ़त उल्लाह, अतीकुर्रहमान, बैतुल्लाह, मंज़ूर अली, रईस अहमद, समीउल्लाह, मोहम्मद यूसुफ़, मक़सूद आलम आदि हज यात्रियों का डॉकर एसपी यादव, सांसद प्रतिनिधि सुरेश वर्मा, बीएसपी ज़िला अध्यक्ष श्याम किशोर गौतम, कांशीराम पासवान, ओंकार नाथ पटेल, डॉक्टर अब्दुल क़य्यूम, शफ़ीक़ अहमद खां आदि नें माल्यार्पण कर आशिर्वाद प्राप्त किया। 

समाजसेवी अकरम खान नें आए हुए समस्त हज यात्रियों को उपहार भी भेंट किया। वहीं चेयरपर्सन कितबुन्निसा नें महिला हज यात्रियों का स्वागत किया तथा उन्हें सम्मान के साथ भोजन भी कराया। अंत में शाबान अली नें समस्त हज यात्रियों एंव अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया ।  इस अवसर पर सैय्यद अहमद रजा साहब, मौलाना अब्दुल वहाब साहब, मौलाना नूर मोहम्मद साहब,मौलाना जैनुल आबदीन साहब,मौलाना मो०उमर साहब,मौलाना अनवार साहब, मौलाना मुशाहिदी साहब, मौलाना मुजीब साहब, मौलाना इकरार साहब, शफ़ीक़ अहमद खान, डॉक्टर अब्दुल क़य्यूम, डॉक्टर मोहम्मद ज़ाहिद, मोहम्मद नसीम,मोहम्मद दिलशाद उर्फ़ राजू, शमशाद अहमद, मोहम्मद शरीफ़ उर्फ़ शब्बर,शानू वारसी, मोहम्मद वकील, नज़ीर, शान मोहम्मद, मोहम्मद कलीम, इसरार अहमद, शारुख पठान, तारिक पठान, अबु ज़फ़र उर्फ़ लालू भाई, शफ़ीक़ प्रमुख, सय्यद मोहम्मद इंजीनियर, विकास मंत्री, हाफ़िज़ अनवार, अलीमुल हक़ उर्फ़ हक्के आदि बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे