ए. आर. उस्मानी
गोण्डा। एक नाबालिग बालिका के साथ रेप के मामले की एफआईआर पुलिस ने भारी दबाव के बाद दर्ज कर लिया लेकिन आरोपी की गिरफ्तारी में हीलाहवाली कर रही है।
घटना जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव का है। वहां की रहने वाली एक महिला ने नवाबगंज थाने में तहरीर दी है जिसमें आरोप लगाया है कि हरिवंशपुर गांव निवासी रामबाबू ने उसकी नाबालिग लड़की के साथ 22/23 जुलाई की रात में घर के बगल स्थित खेत में रेप किया। इस घटना के बाबत कोतवाल भानूप्रताप सिंह का कहना है कि नाबालिग के साथ बलात्कार करने की जानकारी मिली है।
तहरीर के आधार पर रामबाबू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी की खोजबीन की जा रही है। वहीं पीड़ित का आरोप है कि पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने में हीलाहवाली कर रही है। पुलिस को पता है कि रेप का आरोपी कहां है लेकिन वह 'प्रभाव' में आकर आरोपी पर हाथ डालने से बचना चाहती है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ