अमरजीत सिंह
मसकनवा(गोंडा) भारत की जनवादी नौजवान सभा के तत्वावधान में महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद का 114 वी जयंती छपिया बाजार मे केआई एमटी कम्प्यूटर इंस्टीट्यूट में मनाया गया। कार्यक्रम का सुभारंभ
चंद्रशेखर आज़ाद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया।
अध्यक्षता दुर्गा सिंह पटेल व संचालन ज्योति पाण्डेय ने किया।कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिला सचिव आशीष सिंह ने कहा की चंद्रशेखर आजाद समाजवादी बिचारधारा के पक्षधर थे।उन्होंने कहा की शहीद चंद्रशेखर आजाद के सपनों का भारत के निर्माण के लिये देश के छात्रों, नौजवानों मजदूर किसानों सहित सभी लोगों को एकजुट होना पड़ेगा। पूर्व ब्लाक प्रमुख शैलेन्द्र पाण्डेय ने कहा कि आज भी देश को आजाद जैसे सपूतों की जरूरत है।
जो देश के लिए मर मिटने के लिए तैयार रहें।आज वो हमारे बीच नही है लेकिन वे हर हिंदुस्तानियों के दिलों में है।कार्यक्रम को जिला उपाध्यक्ष दीपक वर्मा,सुनील गौड़, अंकित तिवारी, प्रिया पाण्डेय, स्वेता निषाद आदि ने संबोधित किया।इस मौके पर विजय कुमार, राहुल शर्मा, रवि निषाद, संदीप वर्मा, सचिन वर्मा, विकाश शर्मा, राज मिश्रा,अंकुर पाण्डेय,अरुण चौबे, वैभव चौबे,आनंद पाण्डेय रोहन जयसवाल, विजय वर्मा आदि उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ