अमरजीत सिंह
अयोध्या । जिले मे ताबड़तोड़ हत्याओं का दौर जारी है इसी कड़ी मे मंगलवार को सुबह रुदौली कोतवाली क्षेत्र के अलग-अलग गाँव के किनारे दो युवकों का शव संदिग्ध हालत मे शव मिलने से क्षेत्र के लोगों मे दहसत का माहौल व्याप्त है फिलहाल मामले को लेकर पुलिस कुछ बोलने से कतरा रही है सूचना मिलते ही सीओ व एसपी ग्रामीण घटना स्थल का निरीक्षण कर हर पहुलुओ पर जांच पड़ताल शुरू की है। फिलहाल पुलिस को पीएम रिपोर्ट आने का इन्तजार कर रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार भेलसर चौकी क्षेत्र के बनगावा गाँव के किनारे के एक बाग से सटे चकरोड पर जलालपुर निवासी कन्हैया लाल पुत्र फूल चन्द 24 का शव खून से लथपथ देखा गया देखते ही सूचना ग्रामीणों की सूचना पर चौकी प्रभारी निर्मल सिंह कोतवाल विश्वनाथ यादव व डायल 100 को दी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर शिनाख्त के बाद लाश को पीएम के लिए भेज दिया। प्रत्यक्षदर्शियो की माने तो युवक के सर पर लाठी व ठन्डे से वार किया गया है वही मृतक के विषय मे बताते है कि चार दिन पहले शहर से नौकरी करके वापस आया था हत्या का कारण प्रेम प्रसंग बताते है।
चर्चा यह भी है कुछ दिन पूर्व लडकी व मृतक से कहासुनी हुई थी यह बाते रो रोकर माता सम्पता ने बताया कि मेरे पुत्र कंधई पुत्र फूल चंद लोधी 26 वर्ष को जलालपुर के दो लोगो अर्जुन व विनय और एक लड़का बनगावा व एक लड़का सरांय पीर का था इन लोगों पर एक लड़की के चक्कर मे जान से मारने का आरोप लगाया है लेकिन अभी पुलिस को तहरीर नहीं दी है जिसका बयान वीडियो में दिया है। मामले को लेकर चौकी प्रभारी निर्मल सिंह ने बताया कि शव पीएम के लिए भेज दिया गया है पीएम रिपोर्ट आने पर जानकारी होगी की हत्या है आत्महत्या।
वही दूसरी घटना साहनी के पास स्थित बिंद्रा प्रसाद मेमोरियल स्कूल भिटौरा के पास पक्की सड़क के किनारे एक युवक का शव मिला मृतक के शव को पुलिस ने पहचान के बाद पीएम के लिए भेज दिया।उपनिरीक्षक गुलाम रसूल ने बताया कि मृतक की पहचान किशन निषाद पुत्र स्वर्गीय कन्हई निषाद निवासी ग्राम टीकर थाना कोतवाली रुदौली जनपद अयोध्या के रुप मे हुई है।मृतक के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं पाए गए परंतु नाक से काफी खून बह रहा था। मृतक के मृत्यु का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है परंतु मृतक की पत्नी गोधरा देवी ने बताया कि सोमवार को उसके पति किशनलाल अपने चचेरे दमाद मंगल प्रसाद पुत्र स्वर्गीय श्री राम निषाद निवासी साहनी के घर आए थे और शाम लगभग सात बजे वह साईकिल से टी कर जाने के लिए निकले मंगलवार को सुबह 7:00 बजे मौत की सूचना मिली है।उपनिरीक्षक विनय कुमार यादव हमराही कांस्टेबल दीपक कुमार यादव मौजूद रहे।
विश्व नाथ यादव कोतवाल रुदौली ने कहा कि "दोनो शवों की शिनाख्त होने के बाद लाश पंचनामा कर पीएम के लिए भेज दिया गया पीएम रिपोर्ट आने पर हत्या का कारण स्पष्ट होगा जांच की जा रही हैं"
धर्मेन्द्र यादव सीओ रुदौली ने कहा कि "बनगावा चकरोड पर मिले जलालपुर निवासी कन्हैया लाल के लाश के पास बरामद डंडे से प्रथम दृश्यता हत्या प्रतीत हो रही है जब तक पीएम रिपोर्ट नही आती है तब तक कुछ नही कह सकता हू अभी तक दोनों घटना में किसी की तहरीर नही मिली है मिलते ही मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जायेगी"



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ