Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

व्यापार मंडल ने मुख्यमंत्री तथा प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा


अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।। व्यापार मंडल ने 16 सूत्रीय मांगपत्र  मुख्यमंत्री तथा 24 सूत्री मांग पत्र  प्रधानमंत्री को संबोधित डीएम कृष्णा करुणेश को सौंपा है । मांग पत्र में राज्य तथा केंद्र की सरकार से जीएसटी नियमों में संशोधन करते हुए व्यापारियों के हितों की रक्षा करने की मांग उठाई गई है ।बड़ी संख्या में व्यापार मंडल के पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिला अधिकारी को मांग पत्र दिया है । जिलाधिकारी ने व्यापारी नेताओं को मांग पत्र को सरकार तक पहुंचाने का आश्वासन दिया है ।

                        
उद्योग व्यापार मंडल कंसल ग्रुप के जिला अध्यक्ष रमेश कुमार पाहवा ने मांग पत्र जिलाधिकारी को देने के बाद बताया कि उन लोगों ने केंद्र सरकार को संबोधित 24 सूत्रीय तथा राज्य सरकार को संबोधित 16 सूत्री मांग पत्र जिला अधिकारी को सौंपा है । उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन में प्रमुख रूप से जीएसटी की दर केवल 12% करने, जीएसटी में जुर्माना 5, 10 व 15 हजार करने, ई वे बिल की सीमा 5 लाख करने, मंडी शुल्क समाप्त करने, कैटरर्स पर जीएसटी 5 परसेंट करने, दोपहिया वाहनों पर जीएसटी 12% करने, जरूरी सामानों पर जीएसटी 5% करने, जीएसटी में पंजीकृत व्यापारियों का 5 लाख का बीमा करने, उलंघन पर जेल की प्रावधान को समाप्त करने,  पंजीकरण सीमा  75 लाख करना, समाधान योजना ढाई करोड़ करने, जीएसटी में ब्याज 9% करने, इनकम टैक्स व टीडीएस प्रावधान समाप्त करने, आयकर सीमा 10 लाख तक 10% तथा 20 लाख तक 20% करने,  5 लाख तक सोने की खरीद पर पैन कार्ड की अनिवार्यता समाप्त करने, व्यापारी कल्याण मंत्रालय का गठन करने, व्यापारियों को 5% जनप्रतिनिधित्व में आरक्षण प्रदान करने, पंजीकृत व्यापारियों को 10 हजार रुपए की पेंशन सुविधा  बिना कोई राशि जमा कराए प्रदान करने की मांग शामिल है । 
मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन में प्रमुख रूप से मांग प्रदेश में मंडी शुल्क समाप्त किया जाए, मंडियों में व्यापारियों के रहने के लिए ऊपर आवास बनाने, मंडी का सभापति व्यापारी को मनोनीत करने, व्यापारियों के सभी लाइसेंस रजिस्ट्रेशन आजीवन बनाने, बिजली का मीटर खंभों पर लगाए जाने, बिजली में मिनिमम चार्जेस व्यवस्था खत्म करने, खाद्य संबंधी मामलों के निपटारे के लिए पूर्णकालिक न्यायिक अधिकारी नियुक्त किए जाने, सील वस्तुओं के सैंपल की जिम्मेदारी संबंधित कंपनी पर करने तथा सभी प्रकार की पॉलीथिन पर रोक लगाए जाने की मांग प्रमुख रूप से शामिल है । 

ज्ञापन देने आए व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल में संजय शर्मा नगर अध्यक्ष, अशोक गुप्ता नगर महामंत्री, राजन जायसवाल जिला युवा अध्यक्ष, विजय अग्रवाल जिला महामंत्री, अबरार अहमद राजू, प्रितपाल सिंह, अमरजीत सिंह, विनोद जैन, राम कुमार गुप्ता,  बिजलेश्वरी कसेरा तथा फिदा वारसी सहित तमाम व्यापारी शामिल थे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे