योगेश मिश्रा
सुलतानुपर।जिले के पयागीपुर में सोममवार को दिन में करीब साढ़े तीन बजे बाइक सवार सशस्त्र बदमाशों ने अंग्रेजी और बीयर की दुकान पर लूटपाट की। दोनों के सेल्समैनों को तमंचा लगाकर करीब 75 हजार नकदी लूट ली।
लूट की घटना को अंजाम देने के बाद अपाची समेत दो बाइकों से बदमाश अयोध्या- प्रयागराज हाईवे की तरफ भाग निकले। लूट की सूचना पर पुलिस ने काम्बिंग शुरू की। पर, कोई कामयाबी नहीं मिल सकी। एसपी नगर मीनाक्षी कात्यायन, क्षेत्राधिकारी नगर श्यामदेव घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने दोनों सेल्समैनों से बात कर घटनाक्रम जानकारी ली।
कोतवाली नगर थाने के पयागीपुर में अंग्रेजी और बीयर की दुकान है। दोनों सेल्समैन रोज की तरह बीयर-अंग्रेजी शराब की बिक्री कर रहे थे। तभी दिन में करीब साढ़े तीन बजे एक सफेद की अपाची और एक अन्य बाइक से पांच बदमाश दोनों दुकानों पर जा धमके। शराब की दोनों दुकानों के सेल्समैनों को तमंचा लगाने के बाद बदमाश 75 हजार नकदी लूटकर भाग निकले। शराब की दुकान से चन्दकदम दूरी पर पयागीपुर चौराहे पर पुलिस बूथ भी है, पर यहां पर तैनात रहे पुलिसकिर्मयों को लूट की भनक तक नहीं लगी
असलहे के बल पर फिर लूटा एक ठेका
चांदा थाना क्षेत्र के गारवपुर में बाइक सवार चार बदमाशों ने चार बोतल शराब के साथ गल्ले में रखे ₹7000 लूट लिया ।घटना की सूचना पर चांदा पुलिस सक्रिय हो गई है ।
एसपी हिमांशु कुमार ने किया घटना स्थल का दौरा
घटना की जानकारी के लिए सेल्समैन संजय पांडे व विजय तिवारी को पुलिस ने कोतवाली बुलाया है। वही अनिल सिंह ने बताया कि उनकी पत्नी सुनीता सिंह के नाम पयागीपुर पर अंग्रेजी शराब का ठेका है ।
घटना की सूचना के बाद एसपी हिमांशु कुमार,एडिशनल एस पी मीनाक्षी कात्यायन, सीओ सिटी श्याम देव ,नगर कोतवाल मधु कांत मिश्रा व क्राइम ब्रांच प्रभारी अजय प्रताप यादव ,अनूप सिंह,राम प्रताप यादव,पवनेश यादव समेत दर्जनों पुलिस ने पुलिस टीम ने घटनास्थल का दौरा किया पुलिस ने दावा किया है कि शीघ्र ही घटना का खुलासा होगा


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ