सुनील गिरी
उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ थाना सिंभावली क्षेत्र के ग्राम मुरादपुर में जमीनी विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया जिसमें दोनों तरफ से लाठी डंडे से एक दूसरे पर हमला किया गया |
एक तरफ से कई राउंड फायरिंग भी की गई जिसमें एक पक्ष का एक युवक भी गंभीर रूप से गायाल हो गया था इस झगड़े की किसी ने वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया जिसके बाद आलाधिकारी व थाने की पुलिस मौके पर पहुँची ओर हमला करने वाले पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया जिनके खिलाफ आगे की कार्यवाही की जा रही है ।
वीडियो
आपको बतादे उत्तर प्रदेश के जनपद में भी हुए जमीनी मामले में पुलिस द्वारा तुरन्त कार्यवाही करके सोनभद्र जैसा मामला होने से बचा लिया और अगर मामले को पुलिस के आलाधिकारी गंभीरता से नही लेती तो सिंभावली थाना छेत्र के ग्राम मुरादपुर में जमीनी विवाद में सोनभद्र जैसा एक ओर नर संघार हो सकता था
वीडियो
आपको बतादे पीड़ित साइर के परिवार पर उनके ही गांव के रहने वाले ताहिर,खालिद ,जुल्फिकार,आसिफ से पिछले काफी दिनों से जमीन को लेकर विवाद चला आरहा था जिसमे आज इन आरोपियों ने साइर के परिवार पर लाठी डंडो से हमला कर दिया इस दौरान ये लोग हाथो में हथियार लहराते हुए कई राउंड फायरिंग भी की इस झगडे में एक युवक घायल हो गया जिसको पास के ही अस्पताल में भर्ती कराया गया |
घटना का वीडियो किसी ने बना कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया वीडियो वायरल होने के बाद आनन फानन में भारी फोर्स को गांव में भेजा गया और पांच आरोपियों को हिरासत में लेकर थाने लाया गया जिनपर कार्यवाही की जा रही है हापुड एसपी ने बताया कि पुलिस द्वारा पांच लोगों को हिरासत में लिया है ये लोग वायरल वीडियो में हथियार लहरारहे थे इनके खिलाफ गैंगस्टर एक मे भी कार्यवाही की जाएगी ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ