योगेश मिश्रा
सुल्तानपुर:-धरती के भगवान कहे जाने वाले चिकित्सक भी अब रहमदिल नहीं रह गए हैं। निजी की कौन कहे, सरकारी चिकित्सक भी मरीजों का दोहन एवं शोषण करने में तनिक भी गुरेज नहीं कर रहे हैं। चंद रूपयों की खातिर उनका ईमान डोल जा रहा है। इसकी बानगी जिला अस्पताल में तैनात हड्डी रोग विशेषज्ञ एवं अमहट स्थित मां भगवती नर्सिंग होम को ली जा सकती है।
जिला अस्पताल में तैनात हड्डी रोग विशेषज्ञ डा.सीएल रस्तोगी जिला अस्पताल में आने वाले गरीब मरीजों को अमहट स्थित नर्सिंग होम में इलाज एवं आपरेशन करवाने का दबाव बनाते हैं। पीडि़त मरीज के मुताबिक मां भगवती नर्सिंग होम के संचालिका चिकित्सक की पत्नी हैं। डाक्टर साहब ने जिला अस्पताल में अपने बिचौलियों का संजाल बिछा रखा है। फैजाबाद जिले के चौरे बाजार निवासी पीडि.त की मानें तो करीब दो माह पूर्व उसका एक्सीडेंट हुआ था।
जिसमें दोनों हाथ टूट गए। तीमारदार उसे लेकर जिला अस्पताल दिखाने पहुंचे तो चिकित्सक सीएल रस्तोगी ने कहाकि बेहतर इलाज सरकारी अस्पताल में संभव नहीं हैं। कम से कम पैसे में इलाज होने का झांसा देकर उसे मां भगवती अस्पताल भेज दिया। वहां पर इलाज कर रहे चिकित्सक डा.सीएल रस्तोगी ने बताया था कि आपरेशन और दवा को मिलाकर करीब 10 हजार रूपये का खर्च आएगा। लेकिन धीरे-धीरे उससे करीब लाखों रूपये वसूल लिए। अभी भी मरीज ठीक नहीं हुआ है। अब पुनःआपरेशन व प्लास्टर करने की बात कह रहे हैं। इसके लिए भी रूपयों की व्यवस्था करने को कह रहे हैं। यही हाल कूरेभार के बिसेना गांव के एक मरीज के साथ भी हुआ। उससे भी 40 हजार रूपये में इलाज करने की बात कही थी, बावजूद इसके करीब दो लाख रूपये ऐंठ लिए।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ