दुर्गा सिंह पटेल
मनकापुर गोंडा: सीएम योगी ने समस्याओं के निस्तारण के लिए सभी प्रशासनिक अधिकारियों को समयबद्ध समस्याओं के निस्तारण के लिए निर्देशित कर रखा है, उसके बावजूद भी अधिकारी एवं कर्मचारी समस्याओं के निस्तारण में रुचि नहीं लेते दिख रहे हैं| इसी कारण आज एक महिला ने न्याय न मिलने पर उपजिलाधिकारी के समक्ष हल्ला गुहार करते हुए आत्मदाह की धमकी देने लगी |
मंगलवार को मनकापुर तहसील क्षेत्र के छपिया थाना अंतर्गत चांदा बुजुर्ग गांव निवासिनी शांति देवी पत्नी बाबूलाल मनकापुर तहसील में आई और उप जिला अधिकारी के सामने सीखते हुए राकेश जयसवाल नामक व्यक्ति पर आरोप लगाने लगी की मेरा मकान जबरन कब्जा कर रखा है |
पीड़िता का आरोप था कि थाना और तहसील दिवस में मामले की सुनवाई नहीं हुई है और आज न्याय ना मिला तो यही आत्महत्या कर लूंगी| महिला के जोर जोर से चिल्लाकर बोलने के कारण तहसील में मौजूद अधिवक्ता व फरियादी इकट्ठा होते गए|
वीडियो
इस दौरान तहसील कर्मचारियों ने महिला को समझाने का बहुत प्रयास किया लेकिन महिला अपने मांग पर अड़ी रही |
जब तहसील कर्मचारियों की एक न चली तो एसडीएम ने पीड़ित महिला को पुलिस को सौंप दिया , और महिला को आश्वासन दिया कि यदि उसका आरोप सही है तो उसे न्याय मिलेगा | मामले में उपजिलाधिकारी ने शिकायती पत्र पर सुनवाई करते हुए थाना अध्यक्ष छपिया पर तहसीलदार से 10 दिन में जांच रिपोर्ट मांगी है|
वीडियो
उपजिलाधिकारी बीके प्रसाद ने बताया कि महिला गुस्से में थी इसलिए ऊंची आवाज में बात कर रही थी, लेकिन आत्महत्या की बात निराधार है |


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ