Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में गंदगी का साम्राज्य


दुर्गा सिंह पटेल 
मनकापुर गोंडा :भारत सरकार व केंद्र सरकार के द्वारा स्वच्छता के नाम पर करोड़ों रुपए पानी की तरह बहाए जाते हैं, स्वच्छता के प्रचार प्रसार में विद्यालय के छात्र-छात्राओं का सहयोग लेकर गांव, नगर, गली मोहल्लों में रैली निकाली जाती है , इसके बावजूद खंड शिक्षा अधिकारी मनकापुर के कैंपस में ही गंदगी का साम्राज्य स्थापित है |

 मनकापुर कस्बे के मध्य स्थित खंड शिक्षा कार्यालय मनकापुर के प्रांगण में प्राथमिक विद्यालय द्वितीय संचालित है | जहां नन्हे-मुन्ने मासूम बच्चे पढ़ने आते हैं | 

वीडियो 

यहां का आलम ऐसा है कि खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय के प्रांगण में मुख्य  द्वार को छोड़कर तीनों तरफ बड़ी-बड़ी झाड़ियों वह गंदगी का अंबार लगा हुआ है |

बताते चलें कि इस बरसात के मौसम में ही जहरीले जीव जंतु अपने अपने बिलों से निकलकर झाड़ियों  आदि में अपना बसेरा बनाते हैं, ऐसी स्थिति में नन्हे-मुन्ने मासूम कभी भी इनके चपेट में आ सकते हैं |  मामले में खंड शिक्षा अधिकारी मनकापुर ने  कहा कि प्रांगण में लगे पेड़ों को कटवा देना पड़ेगा तभी  गंदगी खत्म होगी |
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे