प्रतापगढ़ | ब्रह्मदेव साहित्य समाज के तत्वाधान में अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती हर्षोल्लास पूर्वक मनाई गई | इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों व सदस्यों ने नगर स्थित शहीद उद्यान पार्क पहुंचकर अमर शहीद चंद्र शेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर गगनभेदी नारे लगाए इसके उपरांत जिला कलेक्ट्रेट प्रांगण में संगठन के संरक्षक पंडित राज किशोर त्रिपाठी रागी एडवोकेट की अध्यक्षता व कवि उदय राज मिश्रा उजड़ड के संचालन में विचार व कवि गोष्टी का आयोजन किया गया |
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद सहायक निदेशक बचत व जिला सूचना अधिकारी विजय कुमार द्वारा अमर शहीद आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर किया गया |
इस अवसर पर विजय कुमार ने अपने अतिथि संबोधन में अमर शहीद आजाद को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आजाद ने स्वाधीनता का मुकुट पहनाने में जो योगदान दिया है व अविस्मरणीय है | उन्होंने कहा कि शहीद आजाद ने देश को आजादी दिलाने में अपना सर्वस्व जीवन निछावर कर दिया और इतिहास की धारा बदलने में अपने प्राणों की आहुति दे दी |
इस अवसर पर विजय कुमार ने अपने अतिथि संबोधन में अमर शहीद आजाद को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आजाद ने स्वाधीनता का मुकुट पहनाने में जो योगदान दिया है व अविस्मरणीय है | उन्होंने कहा कि शहीद आजाद ने देश को आजादी दिलाने में अपना सर्वस्व जीवन निछावर कर दिया और इतिहास की धारा बदलने में अपने प्राणों की आहुति दे दी |
इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद पर परिवीक्षा अधिकारी रंग बहादुर ने अमर शहीद को नमन करते हुए अद्भुत क्रांतिकारी बताया | इसके उपरांत संगठन के पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि सहायक निदेशक बचत व जिला सूचना अधिकारी विजय कुमार को अंगवस्त्रम व कवित्रिय ज्योति त्रिपाठी द्वारा शहीद पर लिखी पुस्तक पलकों में आकाश प्रदान कर स्वागत करते हुए सम्मानित किया | कार्यक्रम में मौजूद कवि सुरेश संभव ,अमरनाथ बेजोड़, गंगा प्रसाद भावुक ,शेष नारायण राही ,त्रिभुवन नाथ त्यागी ,प्रेम कुमार त्रिपाठी प्रेम सहित आदि कवियों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की |
कार्यक्रम में मौजूद ब्रह्मदेव समाज के अध्यक्ष सत्येंद्र नारायण तिवारी ,शिवेश शुक्ल, परमानंद मिश्रा ,चंद्रेश पांडे एडवोकेट, संजय पांडे , ब्रह्मदेव अधिवक्ता समाज के महामंत्री प्रदीप पांडे ,धर्मार्थ संस्कृति मंत्री पंडित आलोक आचार्य, विनोद तिवारी, जूनियर बार के पूर्व अध्यक्ष रोहित कुमार शुक्ला, देवेंद्र कुमार गुप्त, सुधाकर सिंह, अशोक कुमार सिंह, जावेद अहमद, शिव प्रसाद तिवारी, राकेश शुक्ला, अजय, पुष्पराज सिंह सहित भारी संख्या में मौजूद संगठन के पदाधिकारियों सदस्यों तथा अधिवक्ता गणों ने अपने -अपने विचार व्यक्त करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किया |



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ