शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ | राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित आजीविका समूहों के माध्यम से जल शक्ति अभियान के तहत मान्धाता ब्लॉक के सराय हरि नारायन गांव में जल जागरूकता रैली का आयोजन कर लोगों को जल संचयन, उपयोग और जल संरक्षण के साथ ही ग्रामीणों को सघन वृक्षारोपण के लिए जागरूक किया गया।
लोगों जितनी लगी हो प्यास, उतनी भरो गिलास का नारा लगाकर लोगों को बूँद बूँद पानी बचाने हेतु प्रेरित किया। लोगों को जागरूक करते हुए रैली पंचायत भवन पर पहुँच कर जल संरक्षण गोष्ठी में तब्दील हो गयी। गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए जल प्रशिक्षक एवं पर्यावरण सेना प्रमुख ग्रीनमैन अजय क्रान्तिकारी ने कहा कि हम पानी को बना नहीं सकते सिर्फ समय रहते उसे बचा सकते हैं।पानी को पैसे की तरह खर्च करें जिससे पीढ़ियों को भी पीने के लिए पानी मिलता रहे।उन्होंने कहा कि जल संरक्षण हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है।
ग्राम प्रधान चंचल सिंह ने कहा कि जल संचयन करने से हमें पीने के लिए जल मिल पायेगा।उन्होंने सभी से गड्ढे खोदकर वर्षा जल और व्यर्थ पानी को बचाने की अपील की।ब्लॉक मिशन प्रबंधक नफ़ीस ने कहा कि भारत सरकार के जल शक्ति अभियान के तहत समूह की महिलाएं को जल संरक्षण हेतु प्रशिक्षित किया जा रहा है।पर्यावरण सेना प्रमुख अजय क्रान्तिकारी ने सभी को जल संरक्षण और वृक्षारोपण कर पौधों को बचाने का संकल्प दिलाया।इस मौके पर अभिमन्यु यादव, तारकेश्वर प्रसाद, अनिल सिंह, कस्तूरी बासु, संतलाल, सरला देवी, सुमन देवी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ