ए. आर. उस्मानी
गोण्डा। संविधान निर्माता बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा की बाउंड्री वाल तोड़े जाने को लेकर बसपाई उबल पड़े और नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन कर आरोपी के विरूद्ध तत्काल सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की। इस बाबत पुलिस अधीक्षक को संबोधित एक ज्ञापन भी सौंपा गया।
लखनऊ रोड पर कचहरी के पास अम्बेडकर चौराहे पर बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर की बड़ी प्रतिमा स्थापित है। उसकी सुरक्षा के लिए चारों तरफ से बाउंड्री वॉल के जरिए घेर रखा गया है, जिसे शरारती तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त कर दिया गया। यह जानकारी मिलते ही सैकड़ों की संख्या में बसपाई सड़क पर उतर आए और प्रदर्शन शुरू कर दिए। बसपा पदाधिकारियों एवं नेताओं का
वीडियो
आरोप है कि सत्ताधारी नेताओं के इशारे पर साजिशन वाहन से ठोकर मारकर बाबा साहब के प्रतिमा की बाउंड्री वाल तोड़ी गयी है। बसपाइयों के उग्र तेवर तथा स्थिति की नजाकत को भांपते हुए पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आनन फानन में वाहन को कब्जे में लेकर चालक सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। दूसरी तरफ मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जिला प्रशासन ने आनन फानन में क्षतिग्रस्त हुई दीवार का निर्माण भी करा दिया।
बसपा नेताओं ने प्रदशर्न करते हुए सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा जिसमें कहा गया है कि 22 जुलाई को शाम करीब 5 बजे अम्बेडकर चौराहा पर स्थित संविधान निर्माता बाबा साहब डॉक्टर बीआर अम्बेडकर की प्रतिमा के चारों ओर लगी रेलिंग व शिलापट को वाहन संख्या यूपी 43 एएफ/6392 भानू प्रकाश पाण्डेय पुत्र राम नरेश पाण्डेय निवासी भट्ठा परेड गोण्डा द्वारा क्षतिग्रस्त कर दिया गया है, जिससे देश के करोड़ों दलितों व शोषितों के मसीहा का अपमान होने से लोगों में बहुत आक्रोश दुख व्याप्त है तथा उक्त घटना से लोगों की भावना आहत हुई है। मांग की गई किउक्त प्रकरण को गंभीरता पूर्वक संज्ञान में लेते हुए क्षतिग्रस्त स्थल, लाइट, शिलापट आदि की मरम्मत कराकर आरोपी के विरूद्ध उचित कार्रवाई की जाए।
ज्ञापन देने वालों में बसपा जिलाध्यक्ष तिलकराम भारती के साथ ही प्रदीप गौतम, हाजी मोहम्मद जकी, सगीर खान सग्गे भाई, हरिश्चंद्र गौतम, रमेश विमल, रामबरन मौर्य आदि शामिल रहे।
वीडियो


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ