अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।। भारतीय जनता पार्टी का दो दिवसीय पदाधिकारी प्रशिक्षण वर्ग अटल भवन तुलसीपार्क बलरामपुर में आरंभ हुआ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं दीनदयाल जी के चित्र पर माल्यार्पण कर सत्र का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री संतोष सिंह ,जिला अध्यक्ष राकेश सिंह ,पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सिंह गुड्डू, प्रशिक्षण प्रभारी प्रदीप सिंह ने करके शुभारंभ किया ।
भाजपा मीडिया प्रभारी डीपी सिंह ने बताया कि मुख्य अतिथि प्रदेशमंत्री प्रदेशमंत्री संतोष सिंह ने प्रशिक्षण वर्ग में आमंत्रित कार्यकर्ता बन्धुओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है जिसके केंद्र मे तथा लगभग संपूर्ण देश के राज्यों में सरकारें हैं । हमें देश और प्रदेश की तरक्की के लिए काम करना है ।
हमारी एक अलग पहचान है हम देश और समाज के लिए काम करते हैं । ऐसे में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षित होना आवश्यक है । उन्होंने पार्टी के नीतियों एवं परंपराओं पर व्यापक चर्चा किया।
सम्मेलन में निवर्तमान सांसद दद्दन मिश्र , सदस्यता प्रमुख जगदंबा प्रसाद सोनकर , परमजीत सिंह, अनूप चंद गुप्ता, अजय सिंह पिंकू, विनय प्रकाश त्रिपाठी, विष्णु देव गुप्ता , अजय कृष्ण पांडे, हरीश चंद गोयल , रामकरण मिश्रा, हरिलाल विमल, संदीप वर्मा, मंजू तिवारी, वंदना पासवान, ललिता तिवारी, ममता तिवारी , पिंकी सिंह, धूमा सिंह, डॉ प्रांजल त्रिपाठी, हरिवंश सिंह , वरुण सिंह मोनू पार्टी के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष वह विभिन्न मोर्चा एवं प्रकोष्ठ के जिला संयोजक ने प्रशिक्षण वर्ग मे प्रतिभाग किया ।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ