सुनील उपाध्याय
बस्ती यूपी। बस्ती जिले में 42 पेट्रोल पम्पों के खिलाफ जिला पूर्ती विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 4.20 लाख का जुर्माना लगाया है, डीएम के निर्देश पर डीएसओ रमन मिश्रा ने जिले भर में संचालित 93 पेट्रोल पम्पों की जांच की, जांच में 42 पेट्रोल पम्प ऐसे मिले जहां पर मानक के अनुरूप उपभोक्ताओं के लिए मूलभीत सुविधाएं नदारत मिलीं|
पेट्रोल पम्पों पर शौचालय, पानी, हवा, रेडिएटर पानी, टेलीफोन, पीयूसी तक व्यवस्था नदारद मिली, इस के अलावा पेट्रोल कर्मियों का ड्रेस कोड तक निर्धारित नहीं मिला, बहोत से पेट्रेल पम्पों पर बिना हेल्मेट के पेट्रोल भरने पर कार्रवाई की गई, डीएसओ का कहना है की मानक के अनुरूप उपभोक्ताओं के लिए जो मूलभूत सुविधाएं निर्धारित की गई है |
जांच में नदारद मिली, इस लिए 42 पेट्रोल पम्पों पर पहली बार 10-10 हजार का जुर्माना लगाया गया है, इस के बाद भी सुधार नहीं किया गया तो दूसरी बार 25 हजार का जुर्माना लगाया जाएगा और तीसरी बार में एक लाख जुर्माना और 45 दिनों तक खरीद-बिक्री पर रोक लगा दी जाएगी।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ