ए. आर. उस्मानी
गोण्डा। गोण्डा-अयोध्या नेशनल हाईवे पर आज सुबह ट्रक और बोलेरो के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गई।
आमने-सामने हुई भीषण भिड़ंत में बोलेरो चालक समेत दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बुधवार को सुबह करीब 9 बजे अयोध्या-गोण्डा नेशनल हाइवे पर कोतवाली देहात की खोरहंसा चौकी क्षेत्र के दर्जीकुंआ के समीप रनियापुर गांव के पास भीषण हादसा हुआ। बताया जाता है कि एक तेज रफ्तार बोलेरो जीप तीव्र गति से जा रही ट्रक से आमने-सामने भिड़ गयी।
इस भीषण हादसे में बोलेरो जीप के चालक समेत दो व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची खोरहंसा पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, जबकि मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। समाचार लिखे जाने तक मृतकों की पहचान नहीं हो सकी थी।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ