Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

क्षेत्राधिकारी आनंद कुमार पांडेय ने छात्राओं को दिया आत्मरक्षा का मंत्र



आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। धनघटा थाना क्षेत्र अन्तर्गत क्षेत्राधिकारी धनघटा आनन्द कुमार पाण्डेय ने मंगलवार नारी सुरक्षा जागरूकता अभियान व महिला सशक्तिकरण के क्रम में शंकर देई बालिका इण्टर कालेज में छात्राओं को सुरक्षा सम्बन्धी सुझाव दिया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी द्वारा सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न सुरक्षा योजनाओं के बारे में जानकारी दिया गया एवं बताया कि सरकार द्वारा संचालित सभी प्रकार की सुरक्षा योजनाओं की समुचित जानकारी महिला एवं बालिकाओं को होनी चाहिए जिससे मौका पड़ने पर महिला स्वयं की सुरक्षा कर सके। उन्होंने शासन द्वारा संचालित डायल 100, महिला हेल्प लाइन 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर श्रीमती शंकर देई बालिका इण्टर कालेज धनघटा के प्रबंधक श्रीमती अष्टभुजा पाठक, प्रिंसिपल श्रीमती कुसुम द्विवेदी, सहायक प्रबन्धक सिन्टू पाठक, सहायक अध्यापक श्रीमती बिंदू मती राय, नीलम मिश्रा, अंकिता राय, सत्यम सिंह, सत्यनारायण चौरसिया, सच्चिदानन्द पाण्डेय व महिला आरक्षी परमिता मौजूद रहीं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे