आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर।निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल (निषाद पार्टी) द्वारा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन ब्लॉक सभागार खलीलाबा में आयोजित हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार निषाद द्वारा सम्मेलन में पहुंचे पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को पार्टी के विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि मझवारा आरक्षण का लाभ लेने के लिए हम सभी को संगठित होकर अपने हक की लड़ाई लड़नी होगी। सरकार के गजट में निषाद समाज को राष्ट्रपति व राज्यपाल द्वारा पूर्व में ही अनुसूचित जाति में शामिल कर दिया गया है, लेकिन पहले से ही मौजूद अनुसूचित जाति के लोगों द्वारा हम सभी का विरोध किया जा रहा है। इसके निराकरण के लिए आप सभी को संगठित होकर अपनी अपनी आवाज अधिकारियों तक पहुंचा नहीं होगी। जिससे प्रशिक्षण देकर उन्हें रोजगार का अवसर प्रदान किया जा सके मछुआरा समाज को अनुसूचित जाति का दर्जा देने के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार को पार्टी की तरफ से धन्यवाद भी दिया गया।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ