Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बीएसए के निर्देश पर किया गया वृक्षारोपण, वृक्ष है अनमोल रत्न: जफीर अली




आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। कहा जाता है कि वृक्ष ही इंसान कि जीवन में काफी अहम होता है। और इन दिनों वृक्ष लगाने का अभियान काफी तेजी से चल रहा है। जिसके लिए प्रत्येक विभागों को भी निर्देशित किया गया है कि वह अपने अधीनस्थ कर्मचारियों से वृक्ष लगाने का अनुरोध करें तथा लोगों को भी प्रेरित करें जिससे अधिक से अधिक संख्या में वृक्ष लगाया जा सके। वृक्षारोपण के लिए लगातार वन विभाग अभियान चलाकर वृक्षारोपण कर रहा है तो अलग-अलग विभाग भी वृक्षारोपण में अहम भूमिका अदा कर रहे हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा0 सत्येंद्र कुमार सिंह के निर्देश पर ब्लॉक के सभी प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय पर 7-7 वृक्ष लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके अनुपालन में सेमेरियावा ब्लॉक अन्तर्गत कडजा,नबिपुर, तिनहरी माफी, पचदेउरा, चिउटना, हुजुरा में 13 स्थित प्राथमिक व जूनियर में 7- 7 पौधे लगाए गए। जफीर अली समन्वयक ने मंगलवार के दिन तिनहरी माफी में वृक्षारोपण किया वृक्षारोपण के दौरान उन्होंने कहा कि वृक्ष इंसान की जीवन में बेहद ही महत्वपूर्ण है और हम सभी को इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए और प्रत्येक व्यक्ति को वृक्ष लगाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि वृक्ष हमारे अनमोल रत्न जैसा है। हमें इस रत्न के लिए निरंतर प्रयास करते रहने के साथ-साथ लोगों को भी प्रेरित करना चाहिए। इस अवसर पर आमिना खातून, शमीमा खातून, इक्तेदर अहमद, जावेद अहमद, मौसमा खातून आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे