बनारसी चौधरी
बेलहर,संतकबीरनगर। विकासखंड बेलहर कला के ग्राम पंचायत बरडाड पिपरी में डीपीआरओ आलोक कुमार प्रियदर्शी द्वारा शौचालयों का गहनता से निरीक्षण किया गया एवं आवास संबंधी भी ग्रामीणों से जानकारी ली गई। डीपीआरओ आलोक कुमार प्रियदर्शी ने ग्राम पंचायत अधिकारी राजेश कुमार से 2016 से आज तक 14 वें वित्त का डिटेल मांगा। डीपीआरओ द्वारा प्राथमिक विद्यालय बरडाड पिपरी में इंग्लिश मीडियम मॉडल के तहत विद्यालय का भी उन्होंने गहनता से जांच किया। शौचालय जांच के दौरान शौचालय में गंदगी पाए जाने पर उन्होंने ग्राम पंचायत अधिकारी को फटकार लगाया और चेतावनी भी दी है कि आप द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के तहत रुचि नहीं ली जा रही है। कार्य में सुधार लावें नही तो कार्यवाही के लिए तैयार रहे। उक्त अवसर पर डीपीआरओ आलोक कुमार प्रियदर्शी, एडीओ पंचायत रविंद्र सिंह, ग्राम पंचायत अधिकारी राजेश कुमार पांडेय एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ