आलोक बर्नवाल
सन्तकबीरनगर। दुधारा थाना क्षेत्र के अल हिदायत पब्लिक स्कूल करही में महिला जागरूकता अभियान और ऑपरेशन सुरक्षा कवच के तहत चलाए जा रहे "बालिका सुरक्षा जागरूकता अभियान" के क्रम में मंगलवार को जनपद के पुलिस अधीक्षक ब्रजेश सिंह व अपर पुलिस अधीक्षक असित श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे ऑपरेशन कवच के तहत जनपद के दुधारा थाना अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह के द्वारा महिलाओं बच्चियों के विरूद्ध छेड़-छाड़, यौन उत्पीड़न जैसी घटनाओं के रोकथाम हेतु अलहिदायत पब्लिक स्कूल करही में महिला सुरक्षा अभियान के बारे में छात्राओं को विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। इसी के साथ ही डायल 100, हेल्पलाइन नंबर 1090,181 एंटी रोमियो के बारे में छात्राओं को दी गई जानकारी और इसी के साथ छात्राओं को इन नंबरों के प्रयोग करने हेतु प्रेरित भी किया गया इसी क्रम में थानाध्यक्ष दुधारा प्रदीप कुमार सिंह ने छात्राओं को साइबर क्राइम के बारे में विस्तार से बताया। प्रदीप सिंह द्वारा महिला सुरक्षा संबंधी अभियान के बारे में भी जानकारी दी आत्मरक्षा संबंधी उपयोगी बातें जैसे गुड टच व बैड टच और यूपीसीओपी एपीपी के संबंध में जानकारी देकर उन्हें आत्मरक्षा के गुर भी सिखाए। इसी के साथ विद्यालय प्रांगण में थाना अध्यक्ष दुधारा प्रदीप कुमार सिंह द्वारा वृक्षारोपण भी किया गया। उक्त अवसर पर उपस्थित लोगों से भी वृक्षारोपड़ करने की अपील की।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ