अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।। किसी भी परिवार के कमाऊ व्यक्ति के आकस्मिक मृत्यु के बाद उस परिवार पर चारों ओर से विपत्तियों का पहाड़ टूट पड़ता है । ऐसे परिवार के लिए प्रमुख रूप से आर्थिक समस्याएं घेरती हैं । ऐसे में यदि किसी भी प्रकार का बीमा किया गया है तो वही राशि आर्थिक तंगी से जूझ रहे परिवार के लिए बहुत बड़ा सहारा सिद्ध होता है । ताजा घटना में एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस से आच्छादित अरुण कुमार सिंह नामक एक व्यक्ति की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी ।
अरुण कुमार की मृत्यु के बाद उनके पीछे उनकी वृद्ध मां घर पर बची थी जिनके सामने गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई थी ।अरुण कुमार अपने घर का कमाऊ लड़का था जिसके आकस्मिक मृत्यु के बाद पूरे परिवार में समस्याओं का अंबार टूट पड़ा था । ऐसी स्थिति में एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस द्वारा मृतक की वृद्ध मां को मृतक अरुण कुमार द्वारा ऋण रक्षा प्लान के तहत कराए गए इंश्योरेंस की दावा राशि 9 लाख रुपये प्रदान की गई जो पीड़ित परिवार के लिए बहुत बड़ा आर्थिक सहारा सिद्ध होगा ।
जानकारी के अनुसार स्टेट बैंक ऑफ इंडिया शाखा बलरामपुर के मुख्य प्रबंधक कैलाश नाथ की मौजूदगी में एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के क्षेत्रीय प्रबंधक राहुल सिंह द्वारा मृतक की मां सरोज देवी को उनके पुत्र स्वर्गीय अरुण कुमार सिंह द्वारा लिए गए एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस की ऋण रक्षा प्लान के क्लेम 9 लाख रुपए का भुगतान प्रमाण पत्र अरुण कुमार सिंह के मृत्यु के उपरांत उनकी मां सरोज देवी को प्रदान किया ।
नौ लाख रुपए का भुगतान सरोज देवी के बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिया गया । सरोज देवी ने रुपया प्राप्त करने के बाद बताया की उनके पुत्र की मृत्यु के बाद उनके ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा था ।आज एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस द्वारा बलरामपुर स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में मुझे 9 लाख रुपए का प्रमाण पत्र प्रदान किया गया है जिससे हमें आर्थिक रूप से सहायक सिद्ध होगी । कार्यक्रम के दौरान प्रबंधक धर्मराज गुप्ता सहित कई अन्य लोग भी मौजूद थे ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ