आलोक बर्नवाल
सन्तकबीरनगर। पुलिस विभाग द्वारा महिला एवं बालिका सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत मंगलवार को मौलाना आज़ाद इण्टर कॉलेज में क्षेत्राधिकारी रमेश कुमार ने आठवें घंटे में छात्र/छात्राओं की क्लास ली जिसमें शिक्षा और सुरक्षा विषय से सम्बंधित बालिका सुरक्षा, सड़क सुरक्षा पर एक विस्तृत व्याख्यान दिया। उन्होंने 100,101,108,181, 1090,1076 के बारे छात्र/छात्राओं को विस्तार से बताया की इन नम्बरों पर कब और किस स्थिति में कॉल करना चाहिए और साथ ही साथ सड़क सुरक्षा के सम्बन्ध में बताते हुए उन्होंने कहा कि दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट अवश्य लगाना चाहिए इससे बड़ी दुर्घटना होने से बचा जा सकता है, कार चलाते समय सीट बेल्ट लगी हुई चाहिए, गाड़ी चलाते समय गाड़ी में गाड़ी का बीमा, गाड़ी का रजिस्ट्रेशन, गाड़ी चलाने वाले पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस भी होना चाहिए। प्रधानाचार्य यूनुस अख्तर खान ने बताया कि सी ओ की क्लास से छात्र/छात्राओं को बालिका सुरक्षा और सड़क सुरक्षा के बारे में बहुत ही अच्छी जानकारी प्राप्त हुई जिसके द्वारा वो अपनी जीवन को सुरक्षित कर सकते हैं। इस अवसर पर अतिकुल्लाह खां, शोएब अहमद सिद्दीकी, गिरिजनंद यादव, अब्दुल मुदस्सिर खान, मोहिबुल्लाह खां, मो0 उमर सिद्दीकी, नदीम अहमद खां, कलीमुल्लाह, विजय यादव, जय प्रकाश, कमालुद्दीन आदि शिक्षक उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ