Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

भाजपा की सदस्यता के लिए हर घर दस्तक देंगे भाजपाई : दुर्गा राय


● मेहदावल विधानसभा क्षेत्र के सिया कटाई में चला सदस्यता अभियान
● हर बूथ से 50 सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है कार्यकर्ताओं ने

आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। भारतीय जनता पार्टी पूरे देश मे सदस्यता अभियान के तहत समाज के सभी वर्गो को जोड़ने का आह्वान किया है। पार्टी को सर्वस्पर्शी, सर्वग्राही बनाने की योजना को अमली जामा देना है। सामान्यतः पार्टी द्वारा अब तक कार्यालय या प्रमुख स्थानों पर सदस्यता अभियान चलाये जाने की परंपरा रही है। केंद्रीय व प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार पार्टी के वरिष्ठ नेतागण इस बार गाँव-गाँव, घर-घर जाएंगे। और बूथ को केंद्र मानकर नये सदस्य बनाये जा रहे अभियान को सफल बनाएंगे। भाजपा संगठन बूथवार कम से कम 25 से 50 नये सदस्य बनाने की योजना प्रदेश नेतृत्व ने सौपीं है। इसे पूर्ण करना हम सभी की जिम्मेदारी है।
  उक्त बातें भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सन्तकबीरनगर के वरिष्ठ नेता दुर्गा प्रसाद राय ने कही। श्री राय मेहदावल विधानसभा के बेलहर मंडल अंतर्गत बूथ नंबर 179 सिया कटाई, और बूथ नंबर 200 पिपरा बोरिंग मैं सदस्यता पर्व के तहत बूथ लपर आयोजित कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी,गृहमंत्री व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह एवं राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जे.पी. नडडा के करिश्माई नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी नित नए आयाम को छू रही है। सबका साथ-सबका विकास का नारा अब सबका विश्वास को प्राप्त कर रहा है।
जिला महामंत्री जगदंबा लाल श्रीवास्तव ने मुख्य अतिथि का परिचय कराते हुऐ सदस्यता अभियान के महत्व पर प्रकाश डाला और कहा कि भारतीय जनता पार्टी सन्तकबीरनगर जिला इकाई द्वारा तय किये लक्ष्य को आप सभी कार्यकर्ताओं के आधार पर पूर्ण करेगी। बूथ स्तर पर पार्टी मजबूत संगठन खड़ा करेगी।
इस अवसर पर सदस्यता अभियान में प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष गणेश पांडेय, जिला मंत्री ज्ञानेंद्र मिश्रा, विधानसभा संयोजक  अत्रिमुनि राय, युवा नेता सचिन राय, युवा मोर्चा जिला संयोजक  हैप्पी राय, मंडल अध्यक्ष उदय राज यादव, पूर्व मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह, चंचल पांडेय, शंभू गुप्ता, बाबूलाल गुप्ता, राधेश्याम शुक्ला सहित सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे