योगेश मिश्रा
सुल्तानपुर:- जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक के भाई का मरीजों को दवा लिखते हुए मंगलवार को सोशल मीडिया में वीडियो वायरल हुआ। सीएमएस के भाई की जिला अस्पताल में तैनाती भी नहीं है। इसके बावजूद वह मरीजों को धड़ल्ले से दवा लिखता है।
वहीं इस मामले में मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जांच की बात कही हैं।
जिला अस्पताल में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक के पद पर तैनात डॉ. बीबी सिंह का डॉक्टर भाई प्रेम सिंह मुम्बई में रहता था। ऐसा कहा जा रहा है कि भाई डॉ. वीबी सिंह के सीएमएस बनते ही प्रेम सिंह मुंबई से जिला अस्पताल में रहकर मनमाने तरीके से जनता को अपनी सेवाएं प्रदान करने लगा।
इसके बाद वह मेडिकल कम्पनियों के दवा प्रतिनिधि से मिल गये। वह उनके सम्पर्क में आकर अस्पताल में इलाज कराने आये मरीजों को दवा लिखना शुरु कर दिया है। आरोप यह भी है कि सीएमएस ने कुछ दवाओं की फ्रेंचाइजी अपने रिश्तेदारों को दिला रखी है, जिन्हें लाभ पहुंचाने के लिए उन्होंने चिकित्सकों को उन्हीं की दवाओं को लिखने का मौखिक निर्देश भी दे रखा है। जो डॉक्टर दवा नहीं लिख रहे हैं, सीएमएस उन्हें अपने पद का गलत इस्तेमाल करके ट्रामा सेंटर भेज देते हैं।
वहीं मुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर सीबीएन त्रिपाठी ने बताया कि उनके संज्ञान में मामला नहीं है। अगर ऐसा है, तो ये बेहद संगीन मामला है। उच्च अधिकारियों को अवगत कराकर सख्त कार्रवाई की जायेगी।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ