सुनील उपाध्याय
बस्ती यूपी। बस्ती जिले में गैंगरेप मामले में फरार चल दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मनोज चौधरी व सतीश शर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
सोनहा मामले में असगर और उसके तीन साथियों पर गैंगरेप का इल्जाम है। इस मामले में अभी भी 2 आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था।
घटना जिले के सोनहा थाना क्षेत्र से जुड़ी है जहां की एक नाबालिग बच्ची के साथ चार युवकों ने रविवार शाम गन्ने के खेत में गैंग रेप किया था। घटना के बाद पिता की तहरीर पर सोनहा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ