Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

रेलवे ट्रैक पर एक महिला सहित दो लोगों का शव बरामद


अमरजीत सिंह 
अयोध्या। रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात युवक का शव मिलने से हडकंप मच गया। लोगों ने सूचना जीआरपी पुलिस को दी। और धीरे-धीरे लोगों की  भीड़ जमा होने लगी लोग ट्रेन से गिरकर कटने की आशंका जाहिर की।
       
थाना कैंट के गद्दोपुर ओवर ब्रिज के नीचे शुक्रवार की सुबह ट्रैक पर युवक का शव मिलने से हडकंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रेलवे ट्रैक पर मिले युवक के शव की शिनाख्त कराया जिसकी पहचान तिलक राम 34 निवासी गद्दोपुर के रूप में हुई । पुलिस ने पंचनामा कर लाश को पीएम के लिए भेज दिया है वही ग्रामीणों कहना है कि तिलक राम शराब के नशे का आदी था ।

पहले भी कई बार नशे की हालत में आत्महत्या की कोशिश कर चुका था। लेकिन हर बार असफल रहा मगर नशे की हालत में ट्रेन से कटकर जान दे दी। वही अयोध्या वाराणसी रूट पर गोसाईगंज रेलवे स्टेशन के पास एक अज्ञात महिला शव रेलवे ट्रैक पर मिला। मौके पर पहुचे लोगों ने जीआरपी अंबेडकरनगर को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की  शिनाख्त करने मे जुटी है । खबर लिखे जाने तक शव शिनाख्त नही हो सकी ट्रेन से गिरकर महिला की मौत की आशंका जाहिर की जा रही हैं ।


Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे